scorecardresearch
 

दिनेश कार्तिक ने जिस तरह वापसी की, वह अविश्वसनीय है: मोरे

मोरे ने कहा, ‘कार्तिक ने शानदार वापसी की है. मैं थोड़ा नाखुश था जब उसने विकेटकीपिंग छोड़कर बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू किया.’

Advertisement
X
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक

भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने ट्राई सीरीज में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक ने जिस तरह वापसी की है, वह अविश्वसनीय है.

कार्तिक ने टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बांग्लादेश पर जीत दिलाई थी. वह फिलहाल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान है.

पीटीआई के मुताबिक मोरे ने कहा, ‘कार्तिक ने शानदार वापसी की है. मैं थोड़ा नाखुश था जब उसने विकेटकीपिंग छोड़कर बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू किया.’

उन्होंने कहा, ‘मैने उससे कई बार पूछा कि क्या हो रहा है. फिर महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसने बतौर विकेटकीपर वापसी की.’

मोरे महान हरफनमौला वीनू मांकड़ के जन्मदिन पर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में लैजेंड्स क्लब की बैठक में बोल रहे थे.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘धोनी जिस समय सभी प्रारूपों में खेल रहे थे, उस समय उसने विकेटकीपिंग छोड़ दी थी. विकेटकीपर का जीवन आसान नहीं होता लेकिन उसने जिस तरह से वापसी की, वह अविश्वसनीय है. उसने काफी इंतजार किया. उसके पास प्रतिभा की कमी नहीं थी.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement