scorecardresearch
 

कोरोना: IPL रद्द होने पर भी धोनी को मिलेगा एक आखिरी मौका, बचपन के कोच का दावा

कोविड-19 के चलते आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी फिलहाल होती नहीं दिख रही, लेकिन उनके बचपन के कोच को उम्मीद है कि वह भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह बना लेंगे.

Advertisement
X
धोनी विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से क्रिकेट से दूर है.
धोनी विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से क्रिकेट से दूर है.

  • धोनी अभी भी फिटनेस पर कर रहे काम
  • आईपील पर फिलहाल संकट के बादल

कोविड-19 के चलते आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी फिलहाल होती नहीं दिख रही, लेकिन उनके बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी को उम्मीद है कि वह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बना लेंगे. आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया और 21 दिवसीय लॉकडाउन के बीच इसके रद्द होने के पूरे आसार हैं .

38 साल के धोनी पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से क्रिकेट से दूर है. बनर्जी ने रांची से प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘मौजूदा हालात में आईपीएल होता नहीं दिख रहा. हमें बीसीसीआई के फैसले का इंतजार करना होगा.

धोनी की स्थिति कठिन है, लेकिन मेरी छठी इंद्री कहती है कि उन्हें टी-20 विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा, जो उनका आखिरी विश्व कप होगा.’ बनर्जी ने कहा,‘उनके चेन्नई से लौटने के बाद मैने उनसे बात की और मैं उनके माता-पिता से लगातार संपर्क में हूं. वह फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं और पूरी तरह से फिट है.’

Advertisement

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहले कहा था कि आईपीएल से धोनी के भविष्य का फैसला होगा. आईपीएल के टलने के आसार के बीच सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान की वापसी पर सवाल उठाए थे.

बनर्जी ने कहा ,‘यह सही है कि उन्होंने पिछले साल जुलाई से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला, लेकिन उनके पास 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और उन्हें सामंजस्य बिठाने में समय नहीं लगेगा.’ उन्होंने कहा ,‘रांची में सब कुछ बंद है. लेकिन वह अपने घर पर फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं. उनके पास जिम, बैडमिंटन कोर्ट और रनिंग कोरिडोर सब है.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement