scorecardresearch
 

Danish Kaneria: इस PAK दिग्गज ने चुनी साल 2021 की टी-20 टीम, कोहली-रोहित को नहीं मिली जगह 

 साल 2021 में टी20 क्रिकेट में कई यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिले. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं. वहीं कुछ खिलाड़ी अपनी टीमों की उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए.

Advertisement
X
Kohli-Rohit (getty)
Kohli-Rohit (getty)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दानिश कनेरिया की टीम में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल
  • कोहली और रोहित को टीम में नहीं मिली जगह 

Danish Kaneria: साल 2021 में टी20 क्रिकेट में कई यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिले. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं. वहीं कुछ खिलाड़ी अपनी टीमों की उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए.

अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने 2021 के लिए अपनी टी20 टीम का चयन किया है. कनेरिया की टी20 टीम में साल 2021 कुछ बड़े नाम शामिल हैं जबकि प्रारूप के कुछ सितारे सूची में जगह बनाने में असफल रहे हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर टीम की घोषणा करते हुए कनेरिया ने स्क्वॉड में 12 खिलाड़ियों को चुना, जिसमें चार भारतीय और तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह मिली है. वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो और न्यूजीलैंड से एक खिलाड़ी इस टीम में जगह बना पाए हैं.

कनेरिया ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की पाकिस्तानी सलामी जोड़ी को ओपनर्स के रूप में चुना, जिन्होंने पांच शतक और दो अर्धशतकों की मदद से कुल 1165 रन जोड़े. उन्होंने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को शामिल करके शीर्ष क्रम को पूरा किया, जिन्होंने 143.40 की स्ट्राइक रेट एवं 65.44 की औसत से 589 रन बनाए.

Advertisement

कनेरिया की टीम में चार ऑलराउंडरों को जगह मिली है, जिसमें लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के नाम शामिल हैं. इसके बाद कनेरिया ने शाहीन शाह आफरीदी, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को बतौर तेज गेंदबाज अपनी टीम में जगह दी है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा को भी कनेरिया ने अपनी टीम में शामिल किया है.

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कनेरिया ने अपना 12वां खिलाड़ी चुना है. दानिश कनेरिया की टीम में केएल राहुल और रोहित शर्मा की भारतीय सलामी जोड़ी को जगह नहीं मिली है. वहीं पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली और टी20 विश्व कप 2021 के मैन ऑफ द सीरीज डेविड वॉर्नर जगह नहीं बना पाए.

कनेरिया की टी-20 टीम: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मिचेल मार्श,रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शाहीन शाह आफरीदी, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एडम जाम्पा, ऋषभ पंत.

 

 

Advertisement
Advertisement