scorecardresearch
 

IND vs NZ: 'कोच गंभीर बल्ला लेकर मैदान में उतर जाते...', वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान सूर्या ने बताया ड्रेसिंग रूम का सीक्रेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम पूरे जोश में है और अगर मौका मिले तो कोच गौतम गंभीर भी मैदान पर उतरने को तैयार हो जाएंगे. सूर्यकुमार ने बताया कि टीम में व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम के लक्ष्य पर ध्यान दिया जाता है. फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

Advertisement
X
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर (Photo: ITG)
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर (Photo: ITG)

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले भारतीय टीम पूरे जोश में नजर आ रही है. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से एक दिन पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मौका मिले तो टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी पैड पहनकर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतर जाएं.

भारत ने 5 मार्च को खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस मैच में भारत ने 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल की शानदार शतकीय पारी के कारण मुकाबला आखिरी तक रोमांचक बना रहा.

सूर्या ने कोच गंभीर को लेकर क्या कहा

सेमीफाइनल में कड़ी जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पूरी टीम अहमदाबाद में होने वाले फाइनल को लेकर काफी उत्साहित है. सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अगर यह उनके (गंभीर) हाथ में होता तो वह भी पैड पहनकर बल्लेबाजी करने आ जाते. उन्होंने ऐसे कई बड़े मौके देखे हैं और वर्ल्ड कप भी जीते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: वर्ल्ड कप फाइनल में वरुण चक्रवर्ती को नहीं मिलेगा चांस? कप्तान सूर्या ने बताया टीम इंडिया का गेम प्लान

Advertisement

टीम के लिए खेलना सबसे जरूरी

सूर्यकुमार यादव ने टीम के माहौल और कोच गौतम गंभीर की सोच की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि गंभीर ने टीम से व्यक्तिगत उपलब्धियों की सोच को लगभग खत्म कर दिया है और खिलाड़ियों को टीम के लिए खेलने पर जोर दिया है.

उन्होंने कहा, उनका मानना है कि क्रिकेट जैसे खेल में हर खिलाड़ी का योगदान जरूरी होता है. सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों के दम पर टूर्नामेंट नहीं जीते जा सकते. वह हर खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने पर ध्यान देते हैं. सूर्यकुमार के मुताबिक टीम में अब व्यक्तिगत रिकॉर्ड या मील के पत्थर की बजाय टीम के लक्ष्य को सबसे ऊपर रखा जाता है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final: अहमदाबाद में टीम इंडिया को फायदा पहुंचाने वाली पिच की जा रही तैयार? फाइनल से पहले हुआ शॉकिंग खुलासा

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम में छोटी-छोटी पारियों को भी उतनी ही अहमियत दी जाती है जितनी किसी बड़ी पारी को.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, पिछले मैच में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 18 रन बनाए थे. हमारे लिए वह पारी भी उतनी ही अहम है जितनी किसी खिलाड़ी का अर्धशतक या शतक.

न्यूजीलैंड भी मजबूत चुनौती

फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. कीवी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. उस मैच में फिन एलन और टिम सिफर्ट ने शानदार बल्लेबाजी की थी. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाया और न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य 13 ओवर से भी पहले हासिल कर लिया.

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार यह मैच काली मिट्टी की पिच पर हो सकता है, जहां बड़े स्कोर बनने की संभावना है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement