scorecardresearch
 

एशिया कप: मुश्किल में श्रीलंका, इस बल्लेबाज का खेलना तय नहीं

एशिया कप वनडे टूर्नामेंट 15 सितंबर से खेला जाएगा. टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और अबु धाबी में होंगे. उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा.

Advertisement
X
चांडीमल
चांडीमल

श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चांडीमल का 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में खेलना तय नहीं है. चांडीमल को हाल ही में समाप्त हुए टी-20 टूर्नामेंट के दौरान उंगली में चोट लग गई थी.

पूर्व कप्तान चांडीमल अगर टूर्नामेंट शुरू होने तक फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया जा सकता है.

गेंद से छेड़छाड़ के मामले में आईसीसी द्वारा छह मैचों के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद चांडीमल को एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट के कारण अब उनकी वापसी तय नहीं लग रही है.

श्रीलंका ने टूर्नामेंट के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को एक साल बाद टीम में मौका दिया है.

एशिया कप में श्रीलंका को अपना पहला मैच 15 सितंबर को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है. इसके बाद वह अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement