अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जो वाकई हैरान करने वाला है.
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके ज्यादा क्रिकेटर दोस्त नहीं हैं. उन्होंने साफ तौर पर बताया कि मैदान के बाहर उनका सर्किल काफी सीमित है और वह ज्यादा लोगों के साथ घुलने-मिलने में विश्वास नहीं रखते.
अर्जुन तेंदुलकर, जो पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, वहां उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए. टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण वह अपनी जगह पक्की नहीं कर सके. ऐसे में आईपीएल 2026 से पहले उन्हें ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ लिया.
अब अर्जुन नई टीम के साथ नई शुरुआत करने को तैयार हैं. लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए यह उनका पहला सीजन होगा और वह डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं.
इंटरव्यू में अर्जुन ने यह भी इशारा किया कि उनका फोकस सिर्फ अपने खेल पर है. वह ज्यादा सोशल या नेटवर्किंग में नहीं पड़ते और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं. यही वजह है कि उनके क्रिकेटर दोस्तों की संख्या बेहद कम है.
आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. अर्जुन ने बताया कि वह खुद को शांत और कूल रखने के लिए एक बेहद खास तरीका अपनाते हैं, वह गोवा स्थित अपने घर पर अपने पांच कुत्तों के साथ समय बिताते हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह इतने शांत कैसे रहते हैं, तो अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा- मेरे गोवा में पांच डॉग्स हैं, मैं उनके साथ खेलता हूं.
बातचीत के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके दोस्त क्रिकेटर हैं, तो उन्होंने साफ कहा- मेरे ज्यादा दोस्त क्रिकेटर नहीं हैं, मेरे ज्यादातर दोस्त क्रिकेट नहीं खेलते हैं.
इतना ही नहीं, अर्जुन ने यह भी बताया कि वह अपने दोस्तों से क्रिकेट को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं करते, क्योंकि उन्हें इस खेल की ज्यादा जानकारी नहीं है.
आलोचना को लेकर भी अर्जुन का नजरिया साफ है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें आलोचना से डर लगता है, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया- नहीं, मुझे डर नहीं लगता है.
अर्जुन तेंदुलकर का यह बेबाक अंदाज अब चर्चा में है. मैदान के बाहर उनकी सादगी और अलग सोच उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. आईपीएल 2026 में अब फैंस की नजरें इस युवा ऑलराउंडर के प्रदर्शन पर टिकी होंगी. आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर पर खास नजरें रहेंगी. फैन्स यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि क्या वह नई टीम में खुद को साबित कर पाते हैं या नहीं.
अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल का सफर
अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए की कीमत में अपनी IPL टीम में शामिल किया था. लेकिन उनको IPL डेब्यू करने का मौका 2023 सीजन में मिला.
ध्यान रहे हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ऑल-कैश डील के तहत ट्रेड किया है. अर्जुन अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में खेलते दिखेंगे. आईपीएल के अब तक कुल 5 मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं, और 13 रन बना चुके हैं.
अर्जुन तेंदुलकर के आंकड़े
24 फर्स्ट क्लास मैच, 52 विकेट, 685 रन
24 लिस्ट ए मैच, 26 विकेट, 160 रन
29 टी20, 35 विकेट, 189 रन