IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली ट्रॉफी सिर्फ एक जीत नहीं थी, वो सालों के दर्द, नाकामियों और उम्मीदों का विस्फोट थी... और उस ऐतिहासिक रात के सबसे मुश्किल पल? जब जीत सामने खड़ी थी… लेकिन दिल मानने को तैयार नहीं था. (Photo, PTI)
RCB की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली ने IPL 2025 की ऐतिहासिक जीत के सबसे नर्वस पलों को याद किया, जहां आखिरी तीन गेंदों का इंतजार उनके लिए सबसे कठिन साबित हुआ. (Photo, PTI)
𝙍𝘾𝘽 𝙁𝙖𝙢, 𝙮𝙤𝙪'𝙧𝙚 𝙣𝙤𝙩 𝙧𝙚𝙖𝙙𝙮 𝙛𝙤𝙧 𝙩𝙝𝙞𝙨... 🥹⭐🏆
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 22, 2026
Virat reflects on the night of the #IPL2025 Final and what it truly means to be an IPL champion. ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/ZD0v8JCesj
कोहली ने खुलासा किया कि फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ उतरते वक्त टीम में 'शांत आत्मविश्वास' था. कोई घबराहट नहीं, लेकिन यह भी एहसास था कि फाइनल कभी आसान नहीं होता. सामने भी उतनी ही मजबूत टीम थी, जिसने यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी-बड़ी बाधाएं पार की थीं. (Photo, PTI)
RCB के लिए 2009, 2011 और 2016 के फाइनल हारना एक बोझ नहीं, बल्कि ताकत बन गया. कोहली मानते हैं कि उन 'लगभग जीत' वाले लम्हों ने टीम को वो जिद दी, जो आखिरकार 2025 में ट्रॉफी तक लेकर गई. यह जीत किस्मत नहीं थी- यह हक था, जो टीम ने अपने प्रदर्शन से कमाया. (Photo, PTI)
लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब मैच खत्म होने के करीब था. कोहली के मुताबिक, सबसे कठिन पल वो था जब सब कुछ तय दिख रहा था- फिर भी दिल धड़क रहा था. आखिरी ओवर में, खासकर आखिरी तीन गेंदों का इंतजार… वही सबसे भारी पड़ा. उन्हें बस यही डर था कि कहीं जोश हेजलवुड नो-बॉल न डाल दें- जो वो आमतौर पर करते नहीं हैं.. फिर भी दिमाग हर संभावना से गुजर रहा था. (Photo, PTI)
जैसे-जैसे जीत करीब आई, कोहली के सामने 18 साल की पूरी कहानी फ्लैशबैक की तरह दौड़ गई...उतार-चढ़ाव, जीत-हार, आलोचना और वफादारी. और जब ट्रॉफी हाथ में आई, तो वो सिर्फ एक पल नहीं था… वो एक सफर का चरम था. (Photo, PTI)
अब IPL 2026 में RCB पहली बार डिफेंडिंग चैम्पियन बनकर उतरेगी, लेकिन कोहली के लिए वो रात, वो आखिरी ओवर, और वो इंतजार… हमेशा सबसे खास रहेगा. (Photo, PTI)