scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

'यंग बॉय लग रहे...', रोहित शर्मा को देखकर चौंकीं नीता अंबानी, VIDEO

rohit sharma
  • 1/8

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है. मुंबई इंडियंस (MI) के कैम्प में खिलाड़ियों से मिलने पहुंचीं नीता अंबानी भी रोहित को देखकर हैरान रह गईं. मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कहा, 'माय गॉड रोहित, मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई. तुम तो बिल्कुल यंग बॉय लग रहे हो.'
(Photo: Mumbai Indians)
 

Nita Ambani
  • 2/8

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए वीडियो में रोहित शर्मा का बदला हुआ अंदाज साफ नजर आया- पहले से ज्यादा फिट, स्लिम और फुर्तीले. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित ने अपनी फिटनेस पर खास फोकस किया है, ताकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के अपने बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

(Photo: PTI)

rohit sharma
  • 3/8

दरअसल, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद रोहित शर्मा ने खुद को पूरी तरह बदलने का फैसला किया. पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी फिटनेस और गेम दोनों पर जबरदस्त काम किया है, जिसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है.
(Photo: PTI)

Advertisement
rohit sharma
  • 4/8

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 202 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित ने तब ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीता था.
(Photo: BCCI)

rohit sharma
  • 5/8

हालांकि आईपीएल में पिछले कुछ साल रोहित शर्मा के लिए उतने शानदार नहीं रहे हैं. इस लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन (272 मैचों में 7046 रन) बनाने वाले बल्लेबाज होने के बावजूद वह हाल के सीजन्स में अपने 'मार्की प्लेयर' वाले प्रदर्शन तक नहीं पहुंच पाए हैं.
(Photo: AFP/Getty Images)

rohit sharma
  • 6/8

रोहित शर्मा ने आखिरी बार 2016 के आईपीएल सीजन में 450 से ज्यादा रन बनाए थे. उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन 2013 में  रहा, जब उन्होंने 538 रन बनाए. 2016 के बाद सिर्फ 3 बार ही वह आईपीएल सीजन में 400+ रनों तक पहुंच पाए.
(Photo: Getty Images)

rohit sharma
  • 7/8

पिछले 9 आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा ने 129 पारियां खेलकर 3172 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 26.00 रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 शतक और 18 अर्धशतक निकले. पिछले सीजन में उन्होंने 15 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 418 रन बनाए. इस दौरान औसत 29.85 और स्ट्राइक रेट 149.28 रहा.
(Photo: Getty Images)

rohit sharma
  • 8/8

आईपीएल में पिछले कुछ साल उनके लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन इस बार फैन्स को 'हिटमैन' से बड़े धमाके की उम्मीद है. अब सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा इस नए फिट अवतार के साथ आईपीएल 2026 में अपने पुराने रंग में लौट पाएंगे? फैन्स की नजरें इस बार उनके हर शॉट पर टिकी रहेंगी.
(Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement