IPL 2026 सिर्फ एक और सीजन नहीं, बल्कि हर टीम के लिए खुद को साबित करने का मौका है. किसी के लिए पिछली नाकामी भुलानी है, तो कोई अपनी सफलता को संयोग नहीं... बल्कि स्थायी पहचान बनाना चाहता है. 28 मार्च को RCB और SRH के मुकाबले के साथ 19वें सीजन का आगाज हो जाएगा. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इस बार 10 टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है. (Photo, PTI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
डिफेंडिंग चैम्पियन RCB के लिए अब सिर्फ बड़े नाम या शानदार बल्लेबाजी काफी नहीं है. टीम को इस बार हर हाल में टॉप-4 में पहुंचना होगा. लेकिन असली टेस्ट प्लेऑफ में होगा, जहां उन्हें दबाव में मैच जीतकर दिखाना है. 'चौंकाने वाली टीम' से चैम्पियन टीम' बनने का यही मौका है. (Photo, PTI)
पंजाब किंग्स (PBKS)
रनर-अप PBKS ने पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब असली चुनौती है उसे दोहराना. सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचना ही नहीं, बल्कि टॉप-2 में रहकर यह साबित करना होगा कि 2025 कोई फ्लूक नहीं था. निरंतरता ही उनकी असली परीक्षा है. (Photo, PTI)
मुंबई इंडियंस (MI)
MI जैसी टीम के लिए लक्ष्य हमेशा बड़ा होता है. इस बार उन्हें शुरुआत से ही ऐसा खेल दिखाना होगा, जिससे साफ लगे कि वे फाइनल के दावेदार हैं. स्लो स्टार्ट की गुंजाइश नहीं है- पहले मैच से ही टोन सेट करना होगा. (Photo, PTI)
गुजरात टाइटन्स (GT)
GT के पास संतुलित टीम है, लेकिन उन्हें अपनी पूरी ताकत मैदान पर दिखानी होगी. इस बार उनका लक्ष्य सिर्फ प्लेऑफ नहीं, बल्कि शुरुआत से ही फाइनल की रफ्तार पकड़ना होना चाहिए. consistency + aggression = GT की सफलता. (Photo, PTI)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
DC के लिए लक्ष्य साफ है- टॉप-4 में वापसी. टीम के पास टैलेंट है, लेकिन उसे रिजल्ट में बदलना सबसे बड़ी चुनौती है. मिड-सीजन स्लंप से बचना और लगातार जीत हासिल करना ही उनकी कुंजी होगी. (Photo, PTI)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
SRH की टीम अक्सर अपने प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव दिखाती है. इस बार उन्हें अपनी ताकत- खासकर बल्लेबाजी को बार-बार साबित करना होगा. अगर consistency आ गई, तो यह टीम किसी को भी चौंका सकती है. (Photo, PTI)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
LSG ने टीम पर बड़ा निवेश किया है. महंगे खिलाड़ी होने के बावजूद अगर प्रदर्शन स्थिर नहीं रहा, तो सवाल उठेंगे. उनकी सबसे बड़ी चुनौती है- हर मैच में अच्छा खेल दिखाना और momentum बनाए रखना. (Photo, PTI)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
KKR के सामने इस बार दोहरी चुनौती है- चोटिल खिलाड़ी और नए चेहरों का संतुलन. उन्हें जल्दी से अपनी बेस्ट प्लेइंग XI ढूंढनी होगी और शुरुआती मैचों में ही लय पकड़नी होगी, वरना सीजन हाथ से निकल सकता है. (Photo, PTI)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
CSK के लिए यह सीजन 'रिबाउंड' का है. पिछली हार को भूलकर उन्हें अपनी पहचान- अनुभव, शांति और रणनीति… को फिर से मैदान पर दिखाना होगा. अगर CSK अपनी शैली में खेली, तो वापसी तय है. (Photo, PTI)