scorecardresearch
 
Advertisement

Asian Games 2026 Day 6 Live: शूटिंग में आ गया पहला गोल्ड, कबड्डी-स्क्वैश में भी टीम इंडिया का धमाल

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | 25 सितंबर 2026, 10:28 AM IST

Asian Games 2026 Day 6 Live Updates: आइची-नागोया एशियन गेम्स का आज छठा दिन है. आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स, फेंसिंग, बॉक्सिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, फेंसिंग, बैडमिंटन जैसे खेलों में अपना दमखम दिखाया. एशियन गेम्स छठे दिन के एक्शन से जु़ड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए.

suruchi, kamaljeet suruchi, kamaljeet

Asian Games 2026 Day 6 Updates, 25 September India Medal Tally: एश‍ियन गेम्स 2026 में आज (25 स‍ितंबर) छठा द‍िन है. आज भी भारत के एथलीटों से शानदार प्रदर्शन की आस है. शूट‍िंंग, एथलेट‍िक्स में भारत को पदक की उम्मीदें रहेंगी. वहीं कई दूसरे खेलों में भारतीय ख‍िलाड़ी चौंका सकते हैं. आज की एश‍ियन गेम्स की कवरेज के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें, हम लगातार नई जानकार‍ियां अपडेट कर रहे हैं. 

पांचवें दिन यानी 24 स‍ितंबर को भारत ने कुल पांच पदक (दो सिल्वर और तीन कांस्य) जीते थे.वुशू में रोशिबिना देवी ने रजत पदक हासिल किया. वहीं 4x400 मीटर रिले में मिक्स्ड टीम ने सिल्वर जीता. सीमा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस 10000 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया. वहीं रोइंग और स्कीट शूटिंग में भी एक-एक ब्रॉन्ज आया.  

एश‍ियन गेम्स में भारत के अब तक मेडलवीर 

क्र.सं. खिलाड़ी / टीम इवेंट खेल मेडल
1 इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
2 इलावेनिल वलारिवन विमेंस 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
3 रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
4 सुचिका तरियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA ब्रॉन्ज
5 रुद्रांक्ष पाटिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी ब्रॉन्ज
6 हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
7 भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस क्रिकेट क्रिकेट गोल्ड
8 राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल विमेंस स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
9 अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल मेन्स स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
10 जय मीणा मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस ब्रॉन्ज
11 मीराबाई चानू विमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
12 भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम मेन्स टीम बैडमिंटन बैडमिंटन ब्रॉन्ज
13 सतनाम सिंह, सलमान खान मेन्स डबल स्कल्स रोइंग ब्रॉन्ज
14 रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम विमेंस 60 किग्रा वुशू स‍िल्वर
15 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल मिक्स्ड स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
16 सीमा विमेंस 10000 मीटर एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
17 मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स सिल्वर
18 ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार  मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम निशानेबाजी सिल्वर
19 कमलजीत और सुरुचि सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम निशानेबाजी गोल्ड
    10:28 AM (4 मिनट पहले)

    अनाहत ने भी मेडल पक्का किया

    Posted by :- Anurag Jha

    स्क्वैश में एक और बेहतरीन खबर सामने आई है. अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. क्वार्टर फाइनल में अनाहत ने हमवतन तन्वी खन्ना को 3-0 से हराया. इसके साथ ही अनाहत ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है.

    10:21 AM (10 मिनट पहले)

    महिला कबड्डी टीम फाइनल में

    Posted by :- Anurag Jha

    भारत ने नेपाल को हराकर विमेंस कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 48-24 से पस्त कर दिया.

    10:13 AM (18 मिनट पहले)

    स्क्वैश में एक और मेडल कन्फर्म

    Posted by :- Anurag Jha

    अभय सिंह ने स्क्वैश में भारत के लिए पदक सुनिश्चित किया है. अभय ने जापान के रयुनोसुके त्सुकुए को 11-4, 11-3, 11-6 से हराकर सिंगल्स सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

    10:02 AM (30 मिनट पहले)

    बैडमिंटन में उन्नति की जीत

    Posted by :- Anurag Jha

    बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. महिला सिंगल्स के पहले दौर में उन्होंने यी मी सोंग को 21-9, 21-10 से हराया.

    Advertisement
    9:57 AM (35 मिनट पहले)

    कौन है भारत को इस बार एश‍ियाड के शूट‍िंग इवेंट में पहला गोल्ड ज‍िताने वाले एथलीट

    Posted by :- Krishan Kumar

    यह भी पढ़ें: Asian Games: एक ने कुश्ती छोड़ी, थामी पिस्टल... दूसरे ने चोट के बाद बदला खेल, कौन हैं शूट‍िंग में गोल्ड जिताने वाले सुरुचि सिंह- कमलजीत?

    9:13 AM (एक घंटा पहले)

    शूटिंग में एक और शानदार खबर

    Posted by :- Anurag Jha

    ऐश्वर्य प्रताप तोमर और नीरज कुमार मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इंडिविजुअल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं. क्वालीफाइंग राउंड में ऐश्वर्य तीसरे (589 अंक) और नीरज चौथे ( 588 अंक) स्थान पर रहे.

    छवि

    9:04 AM (एक घंटा पहले)

    एशियन गेम्स में भारत के अब 19 मेडल

    Posted by :- Anurag Jha

     

    क्र.सं. खिलाड़ी / टीम इवेंट खेल मेडल
    1 इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
    2 इलावेनिल वलारिवन विमेंस 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
    3 रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
    4 सुचिका तरियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA ब्रॉन्ज
    5 रुद्रांक्ष पाटिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    6 हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
    7 भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस क्रिकेट क्रिकेट गोल्ड
    8 राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल विमेंस स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    9 अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल मेन्स स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    10 जय मीणा मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस ब्रॉन्ज
    11 मीराबाई चानू विमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
    12 भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम मेन्स टीम बैडमिंटन बैडमिंटन ब्रॉन्ज
    13 सतनाम सिंह, सलमान खान मेन्स डबल स्कल्स रोइंग ब्रॉन्ज
    14 रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम विमेंस 60 किग्रा वुशू स‍िल्वर
    15 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल मिक्स्ड स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    16 सीमा विमेंस 10000 मीटर एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
    17 मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स सिल्वर
    18 ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार  मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम निशानेबाजी सिल्वर
    19 कमलजीत और सुरुचि सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम निशानेबाजी गोल्ड
    9:02 AM (एक घंटा पहले)

    शूट‍िंग में आया GOLD....

    Posted by :- Krishan Kumar

    एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में बड़ा सफलता मिली है. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुच‍ि सिंह और कमलजीत ने गोल्ड मेडल जीत लिया. यह भारत का अब तक का दूसरा गोल्ड है. दोनों ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड (484.6 अंक) के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 
     

    shooting

    8:59 AM (एक घंटा पहले)

    भारत ने शूटिंग में जीता सिल्वर

    Posted by :- Anurag Jha

    भारत ने मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता. ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी ने भारत को ये सफलता दिलाई.

    Advertisement
    8:55 AM (एक घंटा पहले)

    मह‍िला हॉकी: भारत ने जापान को हराया

    Posted by :- Krishan Kumar

    एशियन गेम्स 2026 में महिला हॉकी टीम ने अपने चौथे ग्रुप स्टेज मैच में होस्ट जापान को 3-1 से हरा दिया. लालरेमसियामी, इशिका और नवनीत ने भारत के लिए गोल किए. इस जीत के साथ भारत ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा.

     

    8:51 AM (एक घंटा पहले)

    मिक्स्ड डबल में भारतीय जोड़ी की हार. मानव-मानुष का सफर खत्म

    Posted by :- Krishan Kumar

    टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल में मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी का सफर सेकेंड राउंड में ही खत्म हो गया. विश्व रैंकिंग-4 की भारतीय जोड़ी ने जापान के तोमोकाजु हरिमोटो और हिरोतो शिनोजुका के खिलाफ 1-3 से मैच गंवा दिया. मजबूत जापानी पेयर के सामने भारतीय जोड़ी टिक नहीं सकी.

     

    8:46 AM (एक घंटा पहले)

    मिक्स्ड एयर पिस्टल में भारतीय जोड़ी ने पक्का किया मेडल

    Posted by :- Krishan Kumar

    एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वाल‍िफिकेशन में कमलजीत और सुरुच‍ि इंदर सिंह की जोड़ी ने टॉप स्थान हासिल किया. दोनों ने 587 (29X) का स्कोर बनाया. उन्होंने क्वाल‍िफिकेशन एशियन रिकॉर्ड के बराबर प्रदर्शन किया और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया. टॉप 4 टीमों के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत ने मेडल राउंड पक्का कर लिया.

     

     

    8:13 AM (2 घंटे पहले)

    मह‍िला हॉकी: हाफ टाइम पर भारत का जलवा. जापान के खिलाफ 2-0 की बढ़त

    Posted by :- Krishan Kumar

    एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जापान के खिलाफ अपने चौथे पूल बी मैच के हाफ टाइम में 2-0 की बढ़त बना ली है. टीम पूरी तरह कंट्रोल में दिख रही है. अब 30 मिनट का खेल बाकी है

     

    7:56 AM (2 घंटे पहले)

    एक और भारतीय तैराक फाइनल में! साजन प्रकाश ने किया कमाल

    Posted by :- Krishan Kumar

    भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने एशियन गेम्स में मेन्स 200 मीटर बटरफ्लाई के हीट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली. उन्होंने 2:00.94 का समय दर्ज किया और ओवरऑल 6वें स्थान पर रहे. एक और भारतीय स्विमर फाइनल में पहुंच गया है.

     

    Advertisement
    7:50 AM (2 घंटे पहले)

    दिव्या-मनुष की सेमीफाइनल चुनौती! वर्ल्ड नंबर-2 जोड़ी से भिड़ंत आज 3:45 बजे

    Posted by :- Krishan Kumar

    टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल में दिव्या चितले और मनुष शाह आज सेमीफाइनल में उतरेंगे. दोनों 3:45 बजे पर वर्ल्ड नंबर-2 जोड़ी यिंगशा सुन और चुकिन वांग से भिड़ेंगे. चीन की इस ताकतवर पेयर के खिलाफ भारतीय जोड़ी को तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. मुकाबला रोमांचक रहने वाला है. 

     

    7:43 AM (2 घंटे पहले)

    स्क्वैश में भी एक मेडल पक्का

    Posted by :- Anurag Jha

    स्क्वैश में भी एक मेडल पक्का हो गया है. जोशना चिनप्पा/वेलवन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. क्वार्टर फाइनल में उन्होंने फिलीपींस की जोड़ी को 2-0 से हराया.
     

    7:28 AM (3 घंटे पहले)

    2 भारतीय तैराक फाइनल में

    Posted by :- Krishan Kumar

    ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल दोनों पुरुषों के 200m बैकस्ट्रोक इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. स्विमिंग फाइनल, आज दोपहर 1:55 पर होगा. 


    Image

    7:28 AM (3 घंटे पहले)

    एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर

    Posted by :- Anurag Jha

     

    क्र.सं. खिलाड़ी / टीम इवेंट खेल मेडल
    1 इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
    2 इलावेनिल वलारिवन विमेंस 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
    3 रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
    4 सुचिका तरियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA ब्रॉन्ज
    5 रुद्रांक्ष पाटिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    6 हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
    7 भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस क्रिकेट क्रिकेट गोल्ड
    8 राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल विमेंस स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    9 अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल मेन्स स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    10 जय मीणा मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस ब्रॉन्ज
    11 मीराबाई चानू विमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
    12 भारतीय मेन्स बैडमिंटन टीम मेन्स टीम बैडमिंटन बैडमिंटन ब्रॉन्ज
    13 सतनाम सिंह, सलमान खान मेन्स डबल स्कल्स रोइंग ब्रॉन्ज
    14 रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम विमेंस 60 किग्रा वुशू स‍िल्वर
    15 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल मिक्स्ड स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
    16 सीमा विमेंस 10000 मीटर एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
    17 मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स सिल्वर
    7:24 AM (3 घंटे पहले)

    टेबल टेनिस में एक मेडल पक्का

    Posted by :- Anurag Jha

    टेबल टेनिस में पदक पक्का हो गया है. दीया चिताले/मनुष शाह ने चार बार के वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडलिस्ट और वर्ल्ड रिकॉर्ड हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी होल्डर वोंग चुन/डू होई को 3-1 से हराकर मिक्स्ड युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 
     

    Advertisement
    7:18 AM (3 घंटे पहले)

    पांचवें द‍िन एश‍ियन गेम्स में क्या हुआ, भारत ने अब तक क‍ितने जीते मेडल

    Posted by :- Krishan Kumar

    भारत को अब तक एश‍ियन गेम्स में अब तक कुल 17 मेडल जीते हैं, पांचवें द‍िन (24 स‍ितंबर) यानी गुरुवार को भारत ने 5 मेडल जीते हैं. 
    यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 5 Highlights: एश‍ियन गेम्स में भारत ने अब तक जीते 17 मेडल, पांचवें द‍िन आए 5 पदक

    7:14 AM (3 घंटे पहले)

    शूटिंग में शानदार खबर

    Posted by :- Anurag Jha

    शूटिंग में भारत के लिए अच्छी खबर हैं. कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.सुरुचि/कमलजीत ने क्वालिफाइंग राउंड में 587 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया.  इस स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे निर्धारित है.

    छवि

    7:09 AM (3 घंटे पहले)

    Asian Games 2026 India Schedule: एशियन गेम्स में आज भारत का शेड्यूल

    Posted by :- Anurag Jha

    तैराकी
    सुबह 6:40 बजे - पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट 3 - धनुष सुरेश

    सुबह 6:58 बजे - पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट - ऋषभ दास (हीट 1), उत्कर्ष पाटिल (हीट 3)

    सुबह 7:10 बजे - पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट - धकशन शशिकुमार (हीट 1), अनीश गौड़ा (हीट 3)

    सुबह 7:36 बजे - पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3 - साजन प्रकाश

    दोपहर 1:35 बजे - पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल - धनुष सुरेश (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    दोपहर 1:55 बजे - पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल - ऋषभ दास (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), उत्कर्ष पाटिल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    दोपहर 2:22 बजे  - पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल - धकशन शशिकुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), अनीश गौड़ा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    दोपहर 2:51 बजे - पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल - साजन प्रकाश (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    एथलेटिक्स
    सुबह 6:30 बजे - महिलाओं की हेप्टाथलॉन (लॉन्ग जंप) - पूजा, अनामिका कोझिंजपरम्बिल

    सुबह 7:55 बजे - महिलाओं की हेप्टाथलॉन (भाला फेंक) - पूजा, अनामिका कोझिंजपरम्बिल

    दोपहर 3:35 बजे - महिलाओं की शॉट पुट फाइनल - मनप्रीत कौर, कृष्णा जयशंकर

    दोपहर 4:03 बजे - पुरुषों की 100 मीटर सेमीफाइनल - गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर

    दोपहर 4:33 बजे  - महिला पोल वॉल्ट फाइनल - सिंधुश्री गणेश, बरानिका एलंगोवन

    शाम 4:41 बजे - महिला हेप्टाथलॉन (800 मीटर) - पूजा, अनामिका कोझिंजपरम्बिल

    शाम 5:02 बजे - पुरुष 10,000 मीटर फाइनल - गुलवीर सिंह

    शाम 5:10 बजे - पुरुष हैमर थ्रो फाइनल - दमनीत सिंह, प्रवीण कुमार

    शाम 5:53 बजे - महिला 400 मीटर राउंड 1 हीट - किरण, प्राची

    शाम 6:21 बजे - पुरुष 400 मीटर राउंड 1 हीट - विशाल टीके

    शाम 6:50 बजे - पुरुष 100 मीटर फाइनल - गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    बैडमिंटन
    शाम 6:10 बजे  - मिश्रित युगल प्रथम दौर - ध्रुव कपिला / तनीशा क्रास्टो बनाम अहमद निबाल / अमिनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक

    शाम 4:00 बजे से पहले नहीं - पुरुष युगल प्रथम दौर - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी बनाम पक्कापोन टीरारत्सकुल / पीरत्चाई सुकफुन

    समय की पुष्टि बाकी- महिला युगल प्रथम दौर - तृषा जॉली / गायत्री गोपीचंद पुलेला बनाम त्सांग हियू यान / लुई लोक लोक

    समय की पुष्टि बाकी- महिला युगल प्रथम दौर - कविप्रिया सेल्वम / ए. सिमरन सिंघी बनाम फेब्रिआना द्विपुजी कुसुमा / मेलिसा ट्रायस पुष्पितासारी

    समय की पुष्टि बाकी- पुरुष युगल प्रथम दौर - हरिहरन अमसाकरुनन / अर्जुन एम.आर. बनाम फजर अल्फियन / मुह.  शोहिबुल फिक्री

    समय की पुष्टि बाकी- महिला एकल प्रथम दौर मैच 17 - उन्नति हुडा बनाम यू मी सोंग

    मुक्केबाजी
    सुबह 10:15 बजे - पुरुष 60 किलोग्राम, राउंड ऑफ 16 - सचिन बनाम मोहम्मद अबू जाजेह (जॉर्डन)

    दोपहर 2:15 बजे  - महिला 54 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ 16 - प्रीति बनाम पांग चोल मी (उत्तर कोरिया)

    कैनो स्प्रिंट
    सुबह 6:30 बजे - पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल 1 - प्रोहित बरोई, प्रसन्ना कुमार चेम्पाडियिल सत्यप्रकाश

    सुबह 6:50 बजे - महिला कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल 1 - मेघा प्रदीप, नेहा देवी लीचोनबम

    सुबह 7:50 बजे - पुरुष कयाक डबल 500 मीटर फाइनल बी - प्रोहित बरोई, प्रसन्ना कुमार चेम्पाडियिल सत्यप्रकाश (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    सुबह 8 बजे - पुरुष कयाक डबल 500 मीटर फाइनल ए - प्रोहित बरोई, प्रसन्ना कुमार चेम्पाडियिल सत्यप्रकाश (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    सुबह 8:10 बजे - महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल  ए - धनमंजुरी देवी ख्वायरकपम, पूजा, सोनिया देवी फिरेम्बम, पार्वती गीता

     सुबह 8:30 बजे - महिला कैनो डबल 500 मीटर फाइनल ए - मेघा प्रदीप, नेहा देवी लीचोनबाम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    घुड़सवारी
     सुबह 6 बजे - ड्रेसेज टीम फाइनल - भारत (गौरव पुंडीर, हृदय छेड़ा, श्रुति वोरा, जय सूद)

     सुबह 6 बजे - ड्रेसेज इंडिविजुअल फर्स्ट क्वालिफायर - गौरव पुंडीर, हृदय छेड़ा, श्रुति वोरा, जय सूद

    ई-स्पोर्ट्स
     सुबह 7:55 - MOBA [पोकेमॉन यूनाइट] ग्रुप सी - भारत (अदनान मोहम्मद बादशाह, रुद्र नारायण नायक, दीपकुमार विपुलभाई पटेल, साई कृष्णा नल्लूरी, दीपज्योति लक्ष्मण नाथ, रूबेन गॉडफ्रे फर्नांडीस) बनाम दक्षिण कोरिया

     फेंसिंग 
     सुबह 6 बजे - पुरुष फॉइल टीम, टेबल ऑफ 16- भारत (आदित्य, हेमश सिंह सनासम, तेजस मनोज पाटिल, सचिन) बनाम हांगकांग, चीन

     सुबह 7 बजे - महिला एपी टीम, टेबल ऑफ 16- भारत (अनुप्रिया, मितवा जेसंगभाई  चौधरी, तनिक्षा खत्री, यशकीरत कौर हेयर) बनाम उज्बेकिस्तान

    सुबह 8:20 बजे से - महिला ईपी टीम और पुरुष फॉइल टीम क्वार्टर फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    सुबह 10:50 बजे से - पुरुष फॉइल टीम सेमीफाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    दोपहर 12:50 बजे से - महिला ईपी टीम सेमीफाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    दोपहर 2:50 बजे से - पुरुष फॉइल टीम फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    दोपहर 3:50 बजे से - महिला ईपी टीम फाइनल - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    हॉकी
    सुबह 7:30 बजे - महिला पूल बी - भारत बनाम जापान

    कबड्डी
    सुबह 9:30 बजे  - महिला सेमीफाइनल - भारत बनाम नेपाल

    सुबह 10:45 बजे - पुरुष सेमीफाइनल - भारत बनाम थाईलैंड

    शूटिंग
    सुबह 6:15 बजे - 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन - कमलजीत, सुरुचि इंदर सिंह

    सुबह 7:15 बजे - 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, नीरज कुमार

    सुबह 8:30 बजे - 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल - कमलजीत, सुरुचि इंदर सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    सुबह 10:30 बजे - 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष व्यक्तिगत फाइनल - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, नीरज कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    स्क्वैश
    सुबह 7 बजे - मिश्रित युगल, क्वार्टर फाइनल - वेलवन सेंथिलकुमार/जोशाना  चिनप्पा बनाम डेविड पेलिनो/जेमिका अरिबाडो (फिलीपींस)

    सुबह 9:15 बजे - पुरुष एकल, क्वार्टर फाइनल - अभय सिंह बनाम रयुनोसुके त्सुकुए (जापान)

    सुबह 10 बजे - महिला एकल, क्वार्टर फाइनल - अनाहत सिंह बनाम तन्वी खन्ना

    सुबह 10:45 बजे - पुरुष एकल, क्वार्टर फाइनल - वीर चोटरानी बनाम मोहम्मद इरफान (कोरिया)

    सर्फिंग
    सुबह 4:17 बजे - महिला शॉर्टबोर्ड राउंड 1 हीट 3 - शुगर शांति गायेन

    सुबह 5:03 बजे - महिला शॉर्टबोर्ड राउंड 1 हीट 5 - कमाली प्रकाश

    सुबह 7:20 बजे - पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड 1 हीट 3 - किशोर कुमार अंबराशु

    सुबह 9:15 बजे - पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड 1 हीट 8 - शिवराज बाबू

    सुबह 9:39 बजे  आगे - महिला शॉर्टबोर्ड राउंड 2 हीट - शुगर शांति गायेन, कमाली प्रकाश

    टेबल टेनिस
    सुबह 6:30 बजे - मिश्रित युगल, क्वार्टरफाइनल - मानुष शाह/दिया चिताले बनाम वोंग चुन टिंग/डू होई केम (हॉन्ग कॉन्ग)

    सुबह 6:30 बजे - मिश्रित युगल, क्वार्टरफाइनल - हरमीत देसाई/यशस्विनी घोरपड़े बनाम लिन शिडोंग/कुआई मान (चीन)

    सुबह 7:30 बजे - पुरुष युगल, राउंड 2 - जी. साथियान/हरमीत देसाई बनाम अफ्फान प्रतामा/मुहम्मद नेगारा (इंडोनेशिया)

    सुबह 8:15 बजे - पुरुष युगल, राउंड 2 - मानव ठक्कर/मानुष शाह बनाम टोमोकाज़ू हारिमोटो/हिरोटो शिनोज़ुका (जापान)

    सुबह 9 बजे - महिला एकल, राउंड 2 -  यशस्विनी घोरपड़े बनाम हेंड जाजा (सीरिया)

    सुबह 9:45 बजे - महिला एकल, दूसरा दौर - श्रीजा अकुला बनाम प्योन सोंग ग्योंग (उत्तर कोरिया)

    सुबह 10:30 बजे - पुरुष एकल, दूसरा दौर - मानव ठक्कर बनाम यू ताए रयोंग (उत्तर कोरिया)

    सुबह 11:15 बजे - पुरुष एकल, दूसरा दौर - मानुष शाह बनाम बेन्यामिन फराजी (ईरान)

    दोपहर 12 बजे - महिला युगल, तीसरा दौर - श्रीजा अकुला/सिंड्रेला दास बनाम कुआई मान/वांग मान्यू (चीन)

    दोपहर 12:45 बजे - महिला युगल, तीसरा दौर - यशस्विनी घोरपड़े/दिया चिताले बनाम फैन शुहान/चेन यी (चीन)

    वेटलिफ्टिंग
    दोपहर 1:30 बजे  - महिला 61 किग्रा फाइनल - सेराम निरुपमा देवी

    7:07 AM (3 घंटे पहले)

    एशियन गेम्स का छठा दिन

    Posted by :- Anurag Jha

    सुप्रभात दोस्तों.... एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन के लाइव ब्लॉग मेैं आपका स्वागत है. छठे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, जिनपर फैन्स पर निगाहें हैं. हम आपके साथ लगातार भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहेंगे. कृपया इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

    Advertisement
    Advertisement