scorecardresearch
 

सूर्य ग्रहण 2017: 100 साल बाद दिखेगा ऐसा ग्रहण, अमेरिका को होगा 5000 करोड़ का नुकसान, जानें क्यों

100 साल के बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखने वाला है और इस सूर्य ग्रहण की वजह से अमेरिका को 5000 करोड़ का घाटा होने वाला है. जानिये क्यों...

Advertisement
X
सूर्य ग्रहण के लिए प्रतिकात्मक फोटो (Photo - Reuters)
सूर्य ग्रहण के लिए प्रतिकात्मक फोटो (Photo - Reuters)

आपके लिए सोमवार का दिन भले ही ऑफ‍िस का पहला दिन हो, पर इस बार सोमवार को अमेरिका के सार्वजनिक कंपनियों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए छुट्टी का दिन है. जी हां, आज 100 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखने वाला है. खासतौर से अमेरिका में इसे पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा.

ऐसे में कोई भी अमेरिकी इस को छोड़ना नहीं चाहता है. साल 1979 के बाद अमेरिका में स्पष्ट दिखने वाला यह पहला सूर्य ग्रहण होगा. लिहाला अमेरिका ने सार्वजनिक तौर पर सभी सरकारी कंपनियों में छुट्टी की घोषणा कर दी है.

ग्लोबल आउटप्लेसमेंट और कोचिंग फर्म चैलेंजर 'ग्रे एंड क्रिसमस' के अनुसार के कारण अमेरिकी कारोबारियों को 694 मिलियन डॉलर यानी कि 4486 करोड़ की चपत लगेगी. यह आंकड़े ब्यूरो ऑफ लेबर स्टै‍टिस्ट‍िक्स ने जारी किए हैं.

Advertisement

के कारण अमेरिका में खासतौर से आईटी और प्रोडक्शन सेक्टर के ऑफिस बंद रहेंगे. इसलिए इस सेक्टर की कंपनियों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. वहीं, दूसरी ओर कुछ सेक्टर्स को मुनाफा भी होगा. जैसे कि  सॉफ्ट ड्रिंक, चॉकलेट, कॉफी, केक, स्नैक्स, आइस्क्रीम आदि बनाने वाली कंपनियों का मुनाफा बढ़ सकता है. वहीं सूर्य ग्रहण देखने के लिए विशेष चश्मे की मांग बढ़ने के कारण चश्मे के कारोबारियों को आज लाभ हो सकता है.

सीबीएस न्यूज के अनुसार चैलेंजर, ग्रे के वाइस प्रेसिडेंट एंड्रयू चैलेंजर ने कहा कि यह निश्च‍ित तौर पर उत्पादकता का नुकसान है. पर इसका मतलब यह तो नहीं कि कुछ अच्छी चीजें नहीं हो सकतीं. यह कर्मचारियों के मनाेबल को प्रभावित करता है. अगर कर्मचारी संतुष्ट रहें और उनका मनोबल ऊंचा रहे तो कंपनी इस नुकसान को भी मुनाफे में बदल सकती है.

 

 

 

Advertisement
Advertisement