कन्या (Virgo):
Cards:- The Moon
किसी मित्र के साथ कुछ समय पूर्व किए व्यवहार की प्रतिक्रिया हैरान कर सकती है, इससे थोड़ा तनाव हो सकता है. भविष्य की योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें. कार्यशैली में समय-समय पर बदलाव कर कार्यों की गति बढ़ाएं. कुछ लोग कार्य क्षेत्र में आपकी बढ़ती हुई स्थिति को देखकर ईर्ष्या कर सकते हैं. ऐसे लोगों के साथ सोच-समझकर व्यवहार करें. परिवार में किसी नए व्यक्ति की उपस्थिति को अनदेखा न करें. सामने वालों के साथ परिवार संबंधी निजी बातों को साझा न करें. प्रिय का शक्की और चिड़चिड़ा व्यवहार रिश्ते में तनाव ला सकता है. सामने वाले की कमियां बताना रिश्ते को खराब कर सकता है. किसी संपत्ति को खरीदने से पहले पूरे कागजात जरूर देखें. किसी बड़े नुकसान की संभावना बन रही है, सजग रहें. किसी भी कार्य को करते समय सावधानी रखें. पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम रखें. किसी के बातों के बहकावे में न आएं. अपनी बुद्धि का उपयोग करें.
स्वास्थ्य: किसी नई वस्तु का सेवन अलग लगने के कारण सिरदर्द हो सकता है.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में लगाया धन कम लाभ दे सकता है, जिसके चलते नुकसान हो सकता है.
रिश्ते: जीवनसाथी की माता के साथ रिश्तों को सुधार सकते हैं. उनका अड़ियल स्वभाव दोनों के बीच तनाव बना हुआ है.