scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 27 March 2026: कन्या वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है वापस, जानें स्वास्थ्य का हाल

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 27 March 2026: रिवार में पैसों को लेकर हो रहे विवाद से बचने का प्रयास करें. किसी की मदद करके उस बात को लोगों में न फैलाएं. आर्थिक मदद के समय आमदनी का ध्यान रखें.

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- Six of Pentacles


कार्य क्षेत्र या पारिवारिक जीवन में पक्षपातपूर्ण फैसले न लें. इससे लोगों का भरोसा आप पर कम हो सकता है. अच्छे लोगों की संगत का चयन करें. ऐसी किसी बात का समर्थन न करें, जहां सामने वाला गलत बात में समर्थन की उम्मीद रखता हो. जरूरत के समय लोगों की यथासंभव मदद करें. आमदनी और खर्च में संतुलन बनाए रखें. ऐसे लोगों से मित्रता हो सकती है, जो समाज में काफी इज्जत रखते हैं. किसी प्रभावशाली या उच्च अधिकारी के साथ अपने संबंधों का दुरुपयोग न करें. समय की अनुकूलता को लाभ में बदल सकते हैं. काफी समय बाद नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. इससे मन में नई ऊर्जा और उमंग बढ़ सकती है. परिवार में पैसों को लेकर हो रहे विवाद से बचने का प्रयास करें. किसी की मदद करके उस बात को लोगों में न फैलाएं. आर्थिक मदद के समय आमदनी का ध्यान रखें. कुछ कार्यों की सफलता अच्छा लाभ लेकर आएगी. आमदनी का एक छोटा भाग किसी सामाजिक संस्था को दान में दे सकते हैं. विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में जल्द ही सफलता की प्राप्ति हो सकती है.

स्वास्थ्य: गर्भवती महिलाएं अपना खास खयाल रखें. काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें.

आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इस समय पैसों से संबंधित लेनदेन में सतर्क रहें.

रिश्ते: परिवार में किसी के बिगड़ते रिश्ते तनाव दे सकते हैं. यदि रिश्ते में सुधार लाया जा सकता हो, तो पहले स्वयं प्रयास करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement