कन्या (Virgo):-
Cards:- The Star
कुछ बदलाव जीवन में नयापन ला सकता है. कुछ शारीरिक बदलाव कर सकते हैं. जो निश्चित तौर पर रूप रंग को आकर्षक बनाएंगे. परिवार के साथ किसी विवाह में शामिल हो सकते है. इस समय किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो जल्द ही आपके कार्य क्षेत्र में उच्च पद पर आ रहा हो. सामने वाले का व्यक्तित्व प्रभावित कर सकता है. कार्य क्षेत्र में कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. किसी करीबी मित्र से व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव मिलने से अचंभित हो सकते हैं. सामने वाला आप दोनों के बीच की गलतफहमियों को इस प्रस्ताव से दूर करने का प्रयास कर सकता है. लोगों की बातों को अनसुना करें. किसी की बात को सुनकर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. शेयर बाजार में इस समय उतार-चढ़ाव हो सकते हैं. सोच समझकर धन निवेश करें. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. अच्छी तरह की गई मेहनत अच्छे प्रतिफल की उम्मीद दे सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियां को सभी के साथ साझा करें.
स्वास्थ्य: पैरों में भर्ती सूजन चलने फिरने में परेशानी पैदा कर रही है चिकित्सक सभी आवश्यक जांच कराने की सलाह दे सकते है.
आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए गए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. इस धन का उपयोग किसी नए घर को खरीदने में कर सकते हैं.
रिश्ते: किसी पुराने दोस्त के विदेश से वापस आने के उपलक्ष्य में एक बड़े जश्न की तैयारी करेंगे.