scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 28 March 2026: जल्दबाजी करने से बचें वृष राशि के जातक, धैर्य और समझदारी से लें फैसले

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 28 March 2026: आज गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कामकाज और पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Page of wands


गुस्से और जल्दबाजी जैसी आदतों पर काबू रखें. कुछ समय आत्ममंथन में भी लगाएं. व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें. व्यवसाय में साझेदारी के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें. उच्च अधिकारियों की सहायता से योजना में आ रही समस्याओं को दूर करने का उपाय ढूंढ सकते हैं. ऐसा कोई भी कार्य जिसमें नुकसान की आशंका नजर आ रही हो, उसे कुछ समय के लिए टाल दें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. यदि विदेश में शिक्षा या नौकरी की इच्छा रखते हैं, तो कुछ समय और प्रयास करना पड़ सकता है. साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें. किसी नए व्यवसाय को शुरू करने से पहले लाभ-हानि का आकलन जरूर करें. किसी अनजान व्यक्ति के साथ ज्यादा नजदीकियां न बनाएं. पारिवारिक मसलों को धैर्य से सुलझाएं. किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें. वाणी नियंत्रण रखें. अपशब्दों का उपयोग बोलचाल की भाषा में न करें.

स्वास्थ्य: मौसम में आया बदलाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है. खांसी-जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. हिसाब-किताब को लेकर दूसरे की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें.
रिश्ते: प्रेम प्रसंगों में समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं. दूसरों की भावनाओं को अनदेखा न करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement