वृष
क्वीन आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए ऊर्जा उत्साह बनाए रखने और लोगों से बेहतर संवाद बनाए रखनें में सहयोगी है. विरोधियों को उचित जबाव देने की कोशिश होगी. साहस से कारोबार को बढ़ावा देंगे. लोगों से संपर्क में सहजता बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक मामलों में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी. आत्मविश्वास से कार्यों में सफलता पाएंगे. सौदेबाजी में प्रभावी रहेंगे.
उद्योग व्यापार को उचित दिशा देंगे. वित्तीय लाभ अच्छा रहेगा. कौशल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे. महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी दिखाएंगे. महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं. बाधाओं को साहस से दूर करेंगे. व्यर्थ बातों में समय देने से बचेंगे. सबको जोड़े रखने का प्रयास होगा. व्यक्तिगत संबंधों में पहल रखेंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. शारीरिक उलझनें कम होंगी. खानपान बेहतर बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: पेशेवर मामलों में सफलता पाएंगे. व्यावसायिक अनुकूलन बढ़ेगा. प्रभावी लोगों से जुड़ेंगे.
रिश्ते: घर में सहजता बनाए रहेंगे. निजी संबंधों में मधुरता रखेंगे. अफवाहों से अधिक प्रभावित नहीं होंगे.