scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 25 March 2026: वृषभ राशि वाले आशावादी बनें, खाली समय का करें सदुपयोग

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 25 March 2026: किसी की बातों का पलट कर जवाब देने से बचें. दूसरों की आलोचना करने की आदत को बदलें. कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं.  उन्हें हल करने के लिए होशियारी और धैर्य की जरूरत है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Knight of cups 

प्रिय को जीवनसाथी बनाने की इच्छा रखते है. तो पहले सामने वाले की भावनाओं को जानें. किसी बात को मनवाने के लिए सामने वाले पर दवाब न डालें. इससे दिलों में दूरियाँ आ सकती है. परिवार की किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है. इस समय गुस्सा न करें. स्वयं को शांत रखें.  अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल न करें.  बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है.  किसी से किए गए अशिष्ट बर्ताव के लिए माफी मांग सकते हैं. खाली समय का सदुपयोग कीजिए. घर में कुछ भी बदलाव लाने से पूर्व बाकी लोगों की राय भी जानना आवश्यक है. भाई बहनों के साथ कुछ समय घूमने फिरने में व्यतीत कर सकते हैं. किसी की बातों का पलट कर जवाब देने से बचें. दूसरों की आलोचना करने की आदत को बदलें. कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं.  उन्हें हल करने के लिए होशियारी और धैर्य की जरूरत है. आशावादी बने.  ईश्वर पर विश्वास और आस्था बनाए रखें. परिवार की लोगों से परेशानियों को साझा कर सलाह लें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योगा का सहारा लें.  यह दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है. 

आर्थिक स्थिति: अभी तक जो खराब आर्थिक स्थितियां बनी हुई थी. उनसे बाहर निकालने के समाधान मिल सकते हैं. 

रिश्ते: किसी दोस्त की कमी  जश्न को फीका कर सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement