वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Three of cups
यात्रा या घूमने फिरने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है. कार्य क्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं. इस समय किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा. परिवार की कुछ पुरानी समस्याएं सामने आने से स्थिति कलहपूर्ण हो सकती है. घर के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समस्या को सुलझाने की कोशिश करें. किसी पुरानी योजना में अच्छी सफलता प्राप्त होने का जश्न मना सकते हैं. पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात उत्साहित कर देगी. कुछ विरोधी कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. थोड़ा सतर्क रहें. नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि प्रसन्न कर देगी. बेवजह किसी के साथ वाद विवाद ना करें. अपने निर्णय बुद्धि और विवेक से लें और किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं.
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी कोई समस्या चल रही है. तो उसे नजरअंदाज ना करें. वरना परेशानी बढ़ जाएगी.
आर्थिक स्थिति: अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें.
रिश्ते: किसी धार्मिक या पूजा पाठ के आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं. जीवन साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं.