वृश्चिक
the chariot
आज का दिन आप के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का बढ़ाने और महत्वपूर्ण प्रयासों को गति देने में सहयोगी है. सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने में सफल रहेंगे. कला कौशल से कारोबार में गति बनाए रखेंगे. वित्त व प्रबंध के विषयों में रुचि बढ़ेगी. अधिकारों को पाने और बनाए रखने के प्रयास बढ़ाएंगे. आसानी से अपना पक्ष नहीं छोड़ेंगे. लक्ष्य साधेंगे.
व्यसायिक मामले पक्ष में रहेंगे. वातावरण में अनुकूलन बना रहेगा. जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. सहयोगियों की मदद बनी रहेगी. अनुशासन पर जोर रहेगा. आत्मनियंत्रण बनाए रखेंगे. मिलकर कार्य करने में विश्वास बनाए रखेंगे. विभिन्न मामलों में स्पष्ट रहेंगे. प्रलोभन में आने से बचें. लंबी अवधि के कार्यों में निरंतरता रखेंगे. व्यवस्था बेहतर बनाएंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाएंगे. शारीरिक अवरोध दूर होंगे. खानपान पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा. सौदों और समझौतों को आगे बढ़ाएंगे. सबका साथ पाएंगे.
रिश्ते: मन के संबंध सहज रहेंगे. रिश्तों को मजबूती देंगे. निजी मामलों में औरों की सहमति-असहमति का सम्मान करें.