scorecardresearch
 

Dhanu Tarot Rashifal 25 March 2026: धनु राशि वाले मन में ना लाएं नकारात्मक विचार, पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलने की संभावना है

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 25 March 2026: यदि कोई पारिवारिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रहा है. तो उससे सीधी बातचीत करें. किसी सहयोगी के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं.  

Advertisement
X
sagittarius horoscope
sagittarius horoscope

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Nine of swords

पिताजी से किसी बात को लेकर नोंक झोंक हो सकती है. अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें. छोटी-छोटी चीजों को बड़ा ना बनाएं. कुछ नए लोगों से संपर्क भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा.  इस समय गलतियों का दोहराव ना करें. कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है. इसलिए सतर्क रहें. धन के लेनदेन में बिना सोचे समझे कदम ना उठाएं.  वरना पैसा फंस सकता है.  माता की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं.  मनमौजी स्वभाव कभी-कभी कामों में गड़बड़ी कर सकता है. इसलिए ध्यान से निर्णय लें.  यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं.  तो इस समय उसे स्थगित करना ठीक रहेगा.  यदि कोई पारिवारिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रहा है. तो उससे सीधी बातचीत करें. किसी सहयोगी के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं.  जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए प्रयास करेंगे. नकारात्मकता को दूर कर विचारों में सकारात्मकता ला सकते हैं. 

Advertisement

स्वास्थ्य: ज्यादा मीठा खाने से दांत में तकलीफ हो सकती है.  घरेलू उपचार कर दर्द को दूर करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति: पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलने की संभावना है. यदि प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं. तो सोच समझकर निर्णय लें. 

रिश्ते: विवाह के लिए प्रिय से बात कर सकते हैं. सामने वाला इस समय टालमटोल कर रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement