धनु- संपर्क संवाद संचार और सहकारिता को बल देने वाला समय है. संबंधों को बल मिलेगा. चर्चाओं में शामिल होंगे. पेशेवर यात्राएं बन सकती हैं. जरूरी कार्यों को शीघ पूरा करें. प्रतिक्रिया में तेजी बनाए रखें. अपनों से सलाह सामंजस्य बढ़ाएंगे. आलस्य का त्याग करें. बंधुत्व की भावना प्रबल रहेगी. शुभ सूचना मिलेगी.
धन लाभ- वाणिज्य व्यापार में बेहतर बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. भाग्य पक्ष को बल मिलेगा. लाभकारी परिणाम बनेंगेे. विभिन्न क्षेत्रों में शुभता बढ़ेगी. उपलब्धियां बनेंगी. प्रयास फलेंगे. प्रबंधन में रुचि लेंगे.
प्रेम मैत्री- परिजनों की बातो को सुनेंगे. परस्पर प्रेम और स्नेह बढ़ेगा. भावनात्मक मामले संवरेंगे. सबसे बनाकर चलेंगे. चर्चाओं मंे स्पष्ट रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार में मिठास बढ़ेगी. समन्वय और संतुलन रखेंगे. उत्साह बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवन शैली संवरेगी.
शुभ अंक: 4 और 3
शुभ रंग: बादामी
आज का उपाय: सबको जोड़कर रखें. विष्णुजी और लक्ष्मी की विधिवत पूजा वंदना करें. चर्चा में भाग लें.
अपनी राशि से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें