scorecardresearch
 
Advertisement

International Yoga Day 2026 LIVE Updates: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी, LOC पर सेना का योग... योगमय हुआ देश

aajtak.in | नई दिल्ली | 21 जून 2026, 7:52 AM IST

International Yoga Day 2026 LIVE Updates: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत समेत दुनिया भर में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इस बार मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर हो रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामूहिक योग सत्र का नेतृत्व कर रहे हैं.

PM Modi Yoga Day Event in West Bengal PM Modi Yoga Day Event in West Bengal

International Yoga Day 2026 LIVE Updates: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरा देश और दुनिया योग के रंग में रंग गई है. भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस बार देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस भव्य समारोह में मंच पर पहुंच चुके हैं. वह कुछ ही पलों में हजारों योग प्रेमियों के साथ सामूहिक योग यानी 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' (CYP) का नेतृत्व करेंगे, जो स्वास्थ्य और भलाई के लिए योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में बेहद अहम साबित होगा.

इस साल योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में एक अलग ही स्तर का रिकॉर्ड बनने जा रहा है. अकेले कोलकाता में ही एक साथ होने वाले विभिन्न योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं, रेड रोड पर होने वाले मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में करीब 35,000 लोग एक साथ मैट पर आसन करेंगे. सुबह की पहली किरण के साथ ही ऐतिहासिक मैदानों और पार्कों में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हर उम्र के लोग इस महा-मुहिम का हिस्सा बनने के लिए पहुंच रहे हैं

योग दिवस से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.

 
7:52 AM (एक मिनट पहले)

Yoga Day 2026 Live: पैंगोंग की पहाड़ियों पर सेना के जवानों ने किया योग

Posted by :- Dheeraj

लद्दाख के लेह में दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक, पैंगोंग झील के किनारे भारतीय सेना के जवानों ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया. कड़ाके की ठंड और ऊंचे पहाड़ों के बीच जवानों ने एक साथ मिलकर योग के अलग-अलग आसन किए और देश को फिटनेस का संदेश दिया.
 

 

7:41 AM (12 मिनट पहले)

Yoga Day 2026 Live: शिलांग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग

Posted by :- Dheeraj

मेघालय की राजधानी शिलांग में भी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर योग किया.
 

7:36 AM (17 मिनट पहले)

Yoga Day 2026 Live: गुवाहाटी में निर्मला सीतारमण और सीएम हिमंता ने किया योग

Posted by :- Dheeraj

असम के गुवाहाटी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक साथ शामिल हुए. दोनों नेताओं ने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर योग के अलग-अलग आसन किए.
 

7:32 AM (21 मिनट पहले)

Yoga Day 2026 Live: जालंधर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया योग

Posted by :- Dheeraj

पंजाब के जालंधर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल हुए. उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर योग के अलग-अलग आसन किए और सभी को योग दिवस की बधाई दी.
 

Advertisement
7:28 AM (25 मिनट पहले)

Yoga Day: दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया योग

Posted by :- Dheeraj

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में भी योग का जोर-शोर से आयोजन हुआ. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया और योग अभ्यास किया.
 

7:25 AM (28 मिनट पहले)

PM Modi Yoga Day Event: कोलकाता में पीएम मोदी का योग, साथ में जुटे हजारों लोग

Posted by :- Dheeraj

कोलकाता से योग कर रहे पीएम मोदी की सीधी तस्वीरें सामने आ रही हैं. 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री खुद मैदान में मौजूद हैं और योग के अलग-अलग आसन कर रहे हैं.
 

7:13 AM (40 मिनट पहले)

Yoga Day Events Live:'योग किसी एक देश का नहीं, पूरी दुनिया का है'-जेपी नड्डा

Posted by :- Dheeraj

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश और दुनिया को योग दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने योग को ग्लोबल लेवल पर ले जाकर मानवता की बहुत बड़ी सेवा की है.
 

7:10 AM (43 मिनट पहले)

PM Modi Yoga Day Event: योग सबको जोड़ता है, बंगाल के सफाई अभियान की तारीफ की

Posted by :- Dheeraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि योग पूरी दुनिया को आपस में जोड़ता है और आज इसकी ताकत से पूरा विश्व एकजुट नजर आ रहा है. कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया भर के योग प्रेमियों को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने योग दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल में चलाए गए विशेष सफाई अभियान की भी जमकर तारीफ की और इसे जनता की एक शानदार पहल बताया.
 

7:04 AM (49 मिनट पहले)

Yoga Day LIVE: योग हर उम्र के लोगों के लिए है, सिर्फ बुज़ुर्गों के लिए नहीं: पीएम मोदी 

Posted by :- Sakib

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि योग लोगों को जीवन भर अपने शरीर और मन के बारे में सीखते रहने की सीख देता है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इसके फ़ायदे सभी उम्र के लोगों को मिलते हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "योग हमें जीवन भर अपने शरीर और मन के बारे में सीखते रहने की सीख देता है."

इस साल की थीम 'हेल्दी एजिंग' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ़ बुज़ुर्गों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, "'हेल्दी एजिंग' के लिए योग - इस थीम को सभी उम्र के लोगों के नज़रिए से देखा जाना चाहिए, न कि सिर्फ़ बुज़ुर्गों के लिए."

Advertisement
7:03 AM (50 मिनट पहले)

Yoga Day 2026: उम्र बढ़ने के साथ भी फिट रहें, PM मोदी ने बताए योग के फायदे

Posted by :- Sakib

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि योग लोगों को उम्र बढ़ने के साथ भी युवा और स्वस्थ रहने में मदद करता है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि योग का अभ्यास लगातार शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देता है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "योग उम्र बढ़ने के साथ भी युवा और स्वस्थ रहने में मदद करता है. योग इंसानी जीवन को लगातार विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है."

उन्होंने कहा कि लोगों को उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा लचीला, ऊर्जावान और मजबूत बनने का लक्ष्य रखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, "हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम 20 साल की उम्र की तुलना में 40 साल की उम्र में ज्यादा लचीले हों, 30 साल की तुलना में 50 साल की उम्र में ज़्यादा ऊर्जावान हों और 40 साल की तुलना में 70 साल की उम्र में बीमारियों से लड़ने में ज़्यादा सक्षम हों."

7:01 AM (52 मिनट पहले)

PM Modi Yoga Day Event: 20 से ज्यादा 40 में रहें फ्लेक्सिबल, पीएम मोदी ने दिया योग का मंत्र

Posted by :- Dheeraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा संदेश देते हुए कहा कि योग बढ़ती उम्र में भी इंसान को जवान और सेहतमंद बनाए रखता है. उन्होंने लोगों को फिटनेस का मंत्र देते हुए कहा कि हमारा टारगेट ऐसा होना चाहिए कि हम 20 साल की उम्र के मुकाबले 40 में ज्यादा फ्लेक्सिबल रहें और 30 की तुलना में 50 की उम्र में ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करें.
 

6:57 AM (56 मिनट पहले)

Yoga Day 2026: 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के साथ दुनिया भर में 2,500 से ज्यादा जगहों पर आयोजन

Posted by :- Sakib

साल 2026 में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' यानी "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखी गई है. यह थीम फिजिकल हेल्थ, मेंटल वेल-बीइंग, इमोशनल रेजिलिएंस और एक्टिव एजिंग को बढ़ावा देने में योग की अहम भूमिका को उजागर करती है. डॉक्टरों और फिटनेस एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि योग एक ऐसी दवा है जो बीमारी आने से पहले ही हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बना देती है. यह बढ़ती उम्र में भी इंसान को पूरी तरह एक्टिव, निरोगी और गरिमापूर्ण जीवन जीने की ताकत देती है. यही वजह है कि आज के शिविरों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी पूरे जोश के साथ प्राणायाम कर रहे हैं.

एक तरफ जहां कोलकाता में पीएम मोदी मोर्चा संभाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह सुबह ठीक 7 बजे प्रहलाद नगर गार्डन पहुंचकर योग कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के मेयर समेत स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे. आयुष मंत्रालय के 'योग संगम' पोर्टल पर संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन 6 लाख से पार हो चुका है, जो दिखाता है कि योग अब एक असली जन आंदोलन बन चुका है. सरहद पर तैनात जवानों से लेकर विदेशों में 210 से ज्यादा भारतीय मिशनों की देखरेख में दुनिया भर में आज योग की धूम देखने को मिल रही है.

6:56 AM (56 मिनट पहले)

International Yoga Day 2026: अहमदाबाद पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुबह 7 बजे करेंगे योग

Posted by :- Dheeraj

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह ठीक 7:00 बजे प्रहलाद नगर गार्डन पहुंचेंगे. वह यहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में आम जनता और योग प्रेमियों के साथ मिलकर आसन और प्राणायाम करेंगे. इस खास मौके पर उनके साथ गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, अहमदाबाद के मेयर और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे, जिसे लेकर गार्डन में सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
 

Advertisement
Advertisement