scorecardresearch
 

Tula Tarot Rashifal 28 March 2026: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, सेहत का ध्यान रखें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 28 March 2026: किसी करीबी व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा कर सकते है. माताजी से  किसी व्यवसाय से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं.  

Advertisement
X
libra horoscope
libra horoscope

तुला (Libra):-
Cards:- Two of pentacles 

पैसों के लेनदेन को लेकर सजग रहें. हिसाब किताब में सामने वाले पर अतिविश्वास न करें. थोड़ा सावधान और सतर्क रहें. इस समय किसी निर्णय के लेने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते है. किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ इस बात को साझा करेंगे.  अचानक से कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है. जिसके चलते थोड़ी असहजता महसूस कर सकते है. परिवार के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं को साझा कर सकते हैं.  मिल जुलकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे.  किसी करीबी व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा कर सकते है. माताजी से  किसी व्यवसाय से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं.  

किसी महिला मित्र की सहायता से एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.  विदेश जाने के कुछ मौके प्राप्त होने की संभावना बन रही है.  काफी समय बाद किसी मित्र से मुलाकात लाभ पहुंचा सकती है. सामने वाला उसके व्यवसाय में साझेदारी के प्रस्ताव दे सकता है.  बार-बार कार्यों में आ रही रूकावटों को दूर करने का प्रयास करें. आवश्यकता होने पर कार्य शैली में बदलाव किए जा सकते हैं.  लोगों की बातों को अनसुना करें.  ऐसे लोग जो समय की बर्बादी करते हो. उनसे रिश्ते सीमित करें. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर सकते है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: परिवार में छोटे बच्चे की बिगड़ी तबीयत चिंतित कर सकती है.  किसी दूसरे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.  

आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इस पैसे का उपयोग कर किसी संपत्ति को खरीद सकते हैं. 

रिश्ते: जीवनसाथी के जीवन में अन्य व्यक्ति के आने से रिश्ते में शक बढ़ सकता है.  सामने वाले के साथ बातचीत कर इस स्थिति को संभाला जा सकता है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement