तुला
थ्री आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए औरों के उचित अनुबंधों को आगे बढ़ाने में सहयोगी है. सभी मामलो में स्पष्टता बनाए रखें. विविध प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. संबंधों में पारदर्शिता लाएंगे. महत्वपूर्ण चर्चा और व्यवहार में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी. अपनों के लिए प्रयास बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास से लक्ष्य साधेंगे. अन्य लोगों की बातों पर कम ध्यान देंगे.
योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. सहजता से आगे बढेंगे. रणनीतिक विषयों में सफल होंगे. विरोधियों की परवाह नहीं करेंगे. कारोबारी अनुबंधों को बढ़ावा देंगे. नेतृत्व और भेंट के अवसर बनेंगे. समझौतों को गति मिलेगी. विविध मामलों में सक्रियता बनाए रखेंगे. अपनी बात को मजबूती से कह पाएंगे. व्यक्तिगत संवाद को बढ़ावा देंगे.
स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार अनुकूल रहेगा. नियंत्रण में बढ़ाएंगे. प्रभाव बना रहेगा. भरोसा बढ़ेगा.
रिश्ते: वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा. घरवालों की खुशी बढ़ाएंगे. आयोजन में शामिल होंगे.