तुला (Libra):-
Cards:- Page of wands
विदेश जाने की कोशिश सफल हो सकती हैं. जरूरी दस्तावेजों और कागजात को संभाल कर रखें. किसी व्यक्ति ईर्ष्या के कारण कार्य में बाधा डालने की मंशा रख सकता है. इससे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. संपत्ति खरीदने या उससे जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने के लिए समय उत्तम है. यदि कोई कार्य साझेदारी में शुरू करते हैं. तो उसमें अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आएगी. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी. दूसरों का कामों में ज्यादा दखलअंदाजी खुद की परेशानियों को बढ़ा सकती है. किसी अजनबी पर भरोसा ना करें. लापरवाही में कार्यों को पूरा ना करें. किसी की कही- सुनी बातों पर तुरंत विश्वास ना करें. परिवार में किसी नए मेहमान के आने से उत्साह का माहौल बना रहेगा. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान में परहेज रखें. मौसम का उतार चढ़ाव तबीयत खराब कर सकता है.
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है. अपने शौक और पसंद की चीजों पर अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ परिवार की समस्याओं को साझा कर सकते हैं.