scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 27 March 2026: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें सिंह राशि के जातक, स्वास्थ्य का भी रह सकता है बुरा हाल

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 27 March 2026: किसी नई योजना में किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश न हो, इस बात की चेतावनी उच्च अधिकारी द्वारा दी जा सकती है. सावधानी से कार्य का आकलन करें.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- Knight of Pentacles


काफी समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इस समय इस पैसे की काफी आवश्यकता महसूस कर रहे होंगे. कुछ पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं. इससे मन में प्रसन्नता और दुःख दोनों की स्थिति बन सकती है. किसी मित्र की नकारात्मक बातें तनाव दे सकती हैं. सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें. किसी नई योजना में किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश न हो, इस बात की चेतावनी उच्च अधिकारी द्वारा दी जा सकती है. सावधानी से कार्य का आकलन करें. परिवार के मामले स्वयं सुलझाने की कोशिश करें. ससुराल पक्ष को व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं में हस्तक्षेप न करने दें. कुछ समय स्वयं के लिए निकालें. व्यवहार और व्यक्तित्व में समयानुसार बदलाव लाना चाहिए. प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात काफी अच्छी रहेगी. सामने वाले को एक अच्छा उपहार दे सकते हैं. राजनीति में जाने की इच्छा प्रबल हो सकती है. इस इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसे लोगों से संपर्क बना सकते हैं, जिनका राजनीति में दखल हो. निजी बातों को किसी के साथ साझा करना मुश्किल में डाल सकता है. गलतियों का दोहराव न करें.

स्वास्थ्य: पीठ और कमर में होने वाले दर्द को लेकर लापरवाही न करें. सही परामर्श लेकर इलाज शुरू करें.

आर्थिक स्थिति: भावनाओं में बहकर आर्थिक निर्णय न लें. पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें.

रिश्ते: किसी की बातों में आकर प्रिय पर बेवजह शक न करें. पहले स्थिति को समझने की कोशिश करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement