scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 28 March 2026: कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है, जानिए आर्थिक स्थिति का हाल

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 28 March 2026: आज पुराने रिश्ते ताजा हो सकते हैं, लेकिन कामकाज और पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है. धैर्य और समझदारी से फैसले लें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):
Cards:- The Hermit


लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर बचपन की यादें ताजा हो सकती हैं. किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा. परिवार में किसी नए व्यक्ति के आने से मतभेद हो सकता है. सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने के संकेत हैं. इस समय धैर्य और समझदारी से कार्यों को पूरा करें. संतान की प्रगति देखकर सभी लोग उत्साहित होंगे. मनमौजी स्वभाव के चलते कुछ कार्यों में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है. किसी विरोधी से लेनदेन करने से बचें. कुछ लोग धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं, थोड़ा सावधान रहें. इस समय मन ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियों में खूब लगेगा. बोलते समय शब्दों पर विशेष ध्यान रखें. किसी भी कार्य में आ रही परेशानियां कदम पीछे हटा सकती हैं, लेकिन इस समय आगे बढ़ना ही सही निर्णय होगा. अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहें. कार्य से संबंधित कोई भी जानकारी दूसरों के साथ साझा न करें. कुछ पुराने कर्ज परेशान कर सकते हैं, उन्हें चुकाने की कोशिश करें.

स्वास्थ्य: त्वचा से जुड़ी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक की सलाह लें.
आर्थिक स्थिति: बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है.
रिश्ते: किसी महिला मित्र की मदद से विवाह के लिए अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement