मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Tower
जरूरी कामों को पूरा न कर फिजूल समय बर्बाद करना घातक हो सकता है. समय की कमी की वजह से कार्यों में आये विलंब के कारण उच्च अधिकारियों से डांट पड़ सकती है. जीवनसाथी के व्यवहार की वजह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है घर की छोटी-छोटी चीजों पर काफी धन खर्च हो सकता है. जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ेगा. पुराने निवेशों में अच्छा प्रतिफल प्राप्त न होने के कारण चिंतित हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों की बातों को ना सुनने की वजह से विवाद हो सकता है. कार्य क्षेत्र में कुछ आरोप प्रत्यारोप लगा सकते हैं. पैसों के गबन का कोई मामला सामने आने से किसी करीबी सहयोगी पर से विश्वास उठ सकता है. खुद को निर्दोष साबित करने का प्रयास करेंगे. कीमती सामान या दस्तावेजों को संभाल कर रखें. किसी पर काम को बिना पूरी जानकारी के शुरू न करें. संभव है, कि बीच में काम रोकने की स्थिति बनने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. वाहन चलते समय थोड़ी सावधानी रखना आवश्यक होगा.
स्वास्थ्य: वजन पर नजर रखें बार-बार खाने से बचें. व्यायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल करें.
आर्थिक स्थिति: माता से कुछ धनराशि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है. इस धन का उपयोग फिजूल खर्ची में ना करें.
रिश्ते: संतान की इच्छाओं का सम्मान करें. किसी भी बात के लिए दबाव न डालें.