मिथुन
द मून
आज का दिन आपके लिए सोच-विचार के साथ आगे बढ़ने के संकेत लेकर आया है. जरूरी कार्यों में कदम आगे बढ़ाने से पहले संभावित जोखिमों का अंदाजा लगाकर चलें. व्यर्थ के दबाव और भय में न आएं. लक्ष्य को लेकर दुविधा की स्थिति से बचें. अनावश्यक आशंकाओं को मन पर हावी न होने दें. विरोधियों को स्वयं पर प्रभाव न डालने दें. वरिष्ठों की सलाह और निर्देशों का सम्मान करें.
आवश्यक योजनाओं को सहज गति से आगे बढ़ाते रहें. न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में योजनानुसार कार्य करें. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. विभिन्न मामलों पर नियंत्रण बनाए रखें. नीति और नियमों का पालन करने पर जोर रहेगा. परिवार के लोगों से मुलाकात बढ़ेगी. करीबियों की सलाह को नजरअंदाज न करें. कार्यों में लापरवाही न दिखाएं. जरूरी कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ें. अनुशासन और अनुपालन बनाए रखें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. खानपान को नियमित बनाए रखें. स्वयं पर ध्यान दें. सतर्कता और सजगता बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: अनुभवी और जानकार लोगों की सलाह का सम्मान करें. पेशेवर चर्चाओं को हल्के में न लें. कार्यक्षेत्र में स्पष्टता बनाए रखें.
रिश्ते: व्यक्तिगत मामलों में धैर्य दिखाएं. रिश्तों में अनावश्यक पहल करने से बचें. संबंधों में सहजता बनाए रखें. करीबियों की बात ध्यान से सुनें.