मिथुन - उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे. रचनात्मक प्रयासों से परिजनों को प्रभावित करेंगे. रक्त संबंधियों का सहयोग समर्थन मिलेगा. मधुर व्यवहार बनाए रखेंंगे. सभी का मन जीतेंगे. भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. भेंटवार्ताएं सफल होंगी. आपसी संकोच दूर होगा. सुविधा संसाधनों पर जोर रहेगा. घर परिवार में शुभ संस्कारों को बल मिलेगा. वादा वचन निभाएंगे. चहुंओर शुभता बनी रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- कारोबार में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. विविध लेनदेन में असरदार रहेंगे. वाणिज्यिक प्रयास पक्ष में रहेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. सहजता सामंजस्य बढ़ेंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे.
धन संपत्ति - वित्तीय लाभ के अवसर बढ़ेंगे. भव्य प्रस्ताव प्राप्त होंगे. परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे. संग्रह संरक्षण पर जोर रहेगा. बैंकिंग कार्य बनेंगे. योजनाओं पर फोकस बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- घर परिवार में खुशियों का संचार बढ़ेगा. हर्ष आनंद के क्षण निर्मित होंगे. व्यक्तिगत संबंधों में रुचि रहेगी. कुटुम्बियों पर ध्यान देंगे. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. सभी सहयोगी होंगे. साज संवार पर जोर देंगे. आदरभाव सम्मान का भाव बढ़ेगा. खुशियां बनी रहेंगी. मित्रों की संख्या बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान आकर्षक रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. उत्साह मनोबल ऊंचा बना रहेगा. साख सम्मान एवं व्यक्तित्व संवरेगा. उत्साहित रहेंगे.
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 4, 5, 6 और 9
आज का उपाय : साधकों की समस्त मनोकामनाएं पूरी करने वाली देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. धर्मानुष्ठान में शामिल हों. कन्यापूजन करें. साज संवार बढ़ाएं.