कर्क (Cancer):
Cards:- Seven of Pentacles
कार्य क्षेत्र की कुछ समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं. इस समय जीवन में असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है. कुछ हालात काफी बिगड़े हुए हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, सही समाधान निकालें. पैसों से जुड़ी कोई समस्या किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से सुलझा सकते हैं. विदेश में व्यापार करने की इच्छा को मित्र की सहायता से पूरा करने की कोशिश धीरे-धीरे कामयाब होती नजर आ सकती है. कार्य क्षेत्र में बढ़ती राजनीति से मन को आहत न होने दें. स्थितियों को पक्ष में करने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि न होने से मन उदास हो सकता है. इस समय ईश्वर पर विश्वास रखें. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की गलत लोगों से मित्रता परेशान कर सकती है. सामने वाले को समझाने की कोशिश अभी विफल हो सकती है.
स्वास्थ्य: किसी तरह का संक्रमण हो सकता है. छाती से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. किसी को पैसा उधार न दें.
रिश्ते: संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है. जीवनसाथी को कोई अच्छा सा उपहार दे सकते हैं.