scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 27 March 2026: कर्क राशि वालों को काम में मिल सकते हैं नए अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका स्वास्थ

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 27 March 2026: किसी कार्य को प्रारंभ करने में थोड़ा हिचकिचा सकते हैं. इस समय किसी विषय पर बातचीत तनाव में डाल सकती है. जीवनसाथी की कमियों का मजाक न उड़ाएं.

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- Eight of Cups


अतीत में हुए किसी हादसे का असर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर पड़ सकता है, जिसके चलते अवसाद और निराशा की स्थिति बन सकती है. इस स्थिति के लिए खुद को जिम्मेदार न मानें. इस समय स्थान परिवर्तन कर सकते हैं. व्यर्थ के खर्चों में धन का अपव्यय हो सकता है. किसी कार्य को प्रारंभ करने में थोड़ा हिचकिचा सकते हैं. इस समय किसी विषय पर बातचीत तनाव में डाल सकती है. जीवनसाथी की कमियों का मजाक न उड़ाएं. संभव है कि सामने वाला सीख रहा हो, ऐसी स्थिति में उसकी हौसला-अफजाई करें, न कि उसे नीचा दिखाएं. कार्य क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इस समय आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाकर नई शुरुआत करें. जल्द ही जीवन में नए बदलाव नजर आ सकते हैं. मित्रों के साथ किसी नई जगह पर भ्रमण की योजना बना सकते हैं. लोगों का मजाक उड़ाते रहने की आदत को बदलिए. इससे दूसरों की निगाह में मान-सम्मान कम हो सकता है.

स्वास्थ्य: बार-बार बीमार पड़ सकते हैं. चिकित्सक कुछ जरूरी जांच करवाने का परामर्श दे सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: कुछ पुराने कर्ज चुका सकते हैं. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगाएं.

रिश्ते: जो आपके कार्यों से ईर्ष्या या द्वेष रखता है, उसके साथ रिश्ते सीमित रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement