scorecardresearch
 

Arthik Rashifal 15 अगस्त 2022: कन्या राशि में बढ़ेंगे आय के स्रोत, जानें क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे

Arthik Rashifal august 2022: कन्या राशि वालों का नेतृत्व संवार पर रहेगा. जीत का भाव बढ़ेगा. स्थायित्व के बल मिलेगा. भूमि भवन के मामले गति लेंगे. साझीदारी में सक्रियता आएगी. करियर व्यापार बेहतर होगा. विभिन्न प्रस्ताव पक्ष में बनेंगे. भरोसा बना रहेगा. सहयोगी उत्साह बढ़ाएंगे. ब़ड़ों की सुनेंगे. लंबित कार्यों में तेजी रखेंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. नियमों का सम्मान करेंगे. आय के स्त्रोत बढ़ेंगे.

Advertisement
X
Arthik Rashifal: आर्थिक मोर्चे पर आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन?
Arthik Rashifal: आर्थिक मोर्चे पर आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन?

मेष- परिवार में सुख सौख्य रहेगा. संबंध मजबूत होंगे. प्रेम प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. विनम्रता विवेक बनाए रखेंगे. सभी को साधने में सफल होंगे. करीबी प्रसन्न रहेंगे. रिश्ते संवरेंगे. हर्ष आनंद बनाए रखेंगे. प्रिय से भेंट होगी. बड़ों को आदर देंगे.

वृष- कामकाजी संबंधों को समर्थन मिलेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे. प्रतिभा संवार पाएगी. प्रदर्शन से उचित जगह बनाएंगे. आर्थिक लाभ बढ़ेगा. पेशेवर प्रसन्न होंगे. व्यवसायिक कार्यों को गति देंगे. जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें. सहज सतर्कता रखें. नीति नियमों का पालन करेंगे. बड़प्पन बढ़ाएंगे. उत्साहित बने रहेंगे. समकक्ष सहयोगी होंगे.

मिथुन- पेशेवर व्यवहार से कार्य सधेंगे. प्रशासन व पैतृक पक्ष से लाभ होगा. सक्रियता और साहस का समन्वय बना रहेगा. सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे. कामकाजी मामलों में उत्साह रखेंगे. संपर्क संवाद बढ़़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. उद्योग व्यापार बेहतर रहेगा. विनम्र व्यवहार रखेंगे. लाभ संवरेंगे. योजनाएं फलेंगी. प्रलोभन में न आएं.

कर्क- कामकाज में अनुकूलता बढ़ेगी. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी. लक्ष्य की ओर गति बढ़ाने का समय है. सबको साथ लेकर चलेंगे. लाभ वृदिध रहेगी. नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता पर जोर देंगे. नीति नियम रखेंगे. आर्थिक अवसरों को भुनाएंगे. धनधान्य संवरेगा. वाद संवाद में आगे बढ़ेंगे. फोकस बढ़ाएंगे. पेशेवर यात्रा संभव है.

Advertisement

सिंह- आर्थिक गतिविधियों में स्पष्ट रहें. विनय विवेक बनाए रहेंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. करीबियों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. कामकाज में ढिलाई से बचें. लेनदेन में सतर्कता बरतें. परस्पर विश्वास बढ़ाएंगे. आकस्मिक सफलता संभव है. सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देंगे. जोखिम लेने से बचें. वरिष्ठों से भेंट होगी. यात्रा में सावधान रहें. ठगी से बचें.

कन्या- नेतृत्व संवार पर रहेगा. जीत का भाव बढ़ेगा. स्थायित्व के बल मिलेगा. भूमि भवन के मामले गति लेंगे. साझीदारी में सक्रियता आएगी. करियर व्यापार बेहतर होगा. विभिन्न प्रस्ताव पक्ष में बनेंगे. भरोसा बना रहेगा. सहयोगी उत्साह बढ़ाएंगे. ब़ड़ों की सुनेंगे. लंबित कार्यों में तेजी रखेंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. नियमों का सम्मान करेंगे. आय के स्त्रोत बढ़ेंगे.

तुला- कौशल पर विश्वास रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े लोग ज्यादा अच्छा करेंगे. लाभ प्रतिशत सामान्य बना रहेगा. करियर कारोबार गति बनाए रखेंगे. उधार के लेनदेन में सतर्कता बरतेंगे. कर्मठता निरंतरता अनुशासन बढ़ाएंगे. पेशेवर साथियों पर भरोसा बढ़ेगा. अप्रत्याशित परिणाम संभव हैं. विरोधियों के प्रति सावधान रहें. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. बहस विवाद टालें.

वृश्चिक- प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. बुदिध एवं कला कौशल से काम लेंगे. सजग सहज रहेंगे. आर्थिक मामलों में निरंतरता बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार में प्रभावी रहेंगे. उम्मीद से उम्दा प्रदर्शन करेंगे. सर्वश्रेष्ठ देने का भाव रहेगा. पेशेवरता पर जोर देंगे. समकक्षों का सहयोग रहेगा. रुटीन पर ध्यान देंगे. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे. बहस विवाद टालेंगे. सक्रियता पर जोर रहेगा.

Advertisement

धनु- सूझबूझ और सामंजस्यता बढ़ाएंगे. धैर्य से आगे बढ़ेंगे. करियर व्यापार में जल्दबाजी न दिखाएं. कामकाज में प्रभावशाली रहेंगे. कामकाज में सक्रियता बनाए रखेंगे. जवाबदेही बढ़ाएंगे. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. निजी सफलता बनेगी. लक्ष्य पर फोकस रखें. संकल्पशक्ति बढ़ेगी. सहज बने रहें. पूर्वाग्रह न रखें. आशंकाओं से मुक्त रहें. काम से काम रखें. अड़ियलता छोड़ें.

मकर- जवाबदेह बने रहेंगे. व्यापारियों का भरोसा जीतेंगे. पेशेवरों का सहयोग बना रहेगा. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. बड़े लक्ष्य साधेंगे. आर्थिक लाभ पर जोर रहेगा. कामकाज संवार पर रहेगा. साहस पराक्रम दिखाएंगे. पेशेवर मामले संवरेंगे. प्रबंधन बढ़ेगा. सभी से सामंजस्य रखेंगे. व्यवसायिक यात्रा संभव है. संसाधनों को बढाएंगे.

कुंभ- आर्थिक विषयों को बल मिलेगा. शुभ कार्यों से जुड़ेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. कामकाज उम्मीद से अच्छा रहेगा. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाणिज्यिक लाभ बढ़ेगा. फोकस बनाए रखेंगे. प्रबंधन सहयोगी होगा. सूचनाएं साझा करेंगे. अवसर भुनाएंगे.

मीन- नवीन विचारों से प्रभावित रहेंगे. रचनात्मक कार्यों में आगे रहेंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. आर्थिक पक्ष बढ़त पर रहेगा. व्यवस्था व प्रबंधन पर जोर देंगे. सबका सहयोग मिलेगा. अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. धैर्य से काम लेंगे. प्रस्तावों को गति मिलेगी. तेजी से कार्य करेंगे. विभिन्न मामले गति पाएंगे. उपलब्धियों को साझा करेंगे. व्यवस्था पर जोर देंगे. सक्रियता दिखाएं.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement