मेष (Aries):-
Cards:- Six of cups
किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से सामाजिक छवि सुधरती नजर आएगी. नजदीकी संबंधियों के साथ संबंध पहले से मधुर हो सकते हैं. कोई भी सरकारी काम शुरू करने से पहले सारे दस्तावेजों को अच्छे से व्यवस्थित कर लेना चाहिए. अन्यथा किसी छोटी सी गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं. किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं. इसका असर कार्यशैली पर पड़ सकता है. पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है. नजदीकी संबंधियों के साथ संपत्ति को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है. आर्थिक मामलों से जुड़े कार्य सावधानी से करें. कुछ स्थितियां कार्य क्षेत्र में प्रतिकूल हो सकती हैं. इस समय दिल की बजाय दिमाग से काम लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. इस समय किसी भी तरह की यात्रा समय की बर्बादी हो सकती है. परिवार के सदस्यों से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें. भावनाओं को अनदेखा न करें. किसी भी तरह का जोखिम न लें. अकारण गुस्सा और आवेश से बचें.
स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय सावधानी रखें. गिरने या चोट लगने की संभावना बन सकती है.
आर्थिक स्थिति: किसी के साथ पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें. आर्थिक लाभ से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है.
रिश्ते: व्यर्थ के प्रेम संबंधों से बचें. पति-पत्नी के बीच के रिश्ते सुधार सकते हैं.