scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 27 March 2026: मेष वाले किसी भी तरह का लेनदेन करने से बचें, जानिए कैसा रहेगा स्वास्थ्य का हाल

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 27 March 2026: मेष राशि वालों की पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं. बाहर के खानपान से बचना चाहिए. प्रेम विवाह करने की सोच रहे जातकों के लिए समय शुभ है.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

मेष (Aries):-
Cards:- Five of Wands


गुस्से और लापरवाही की आदत पर काबू रखें. कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न करें. घर का माहौल संतुलित और अनुशासित बना रह सकता है. अपरिचित लोगों से निजी बातें शेयर न करें. किसी से भी विवाद न करें. किसी भी तरह के लेनदेन से बचें. युवाओं को यदि किसी लक्ष्य प्राप्ति में असफलता प्राप्त हो चुकी हो, तो परेशानी होने की जगह पुनः कोशिश करें. उच्च अधिकारी की मदद से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है. प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात हो सकती है. संपत्ति की खरीद-फरोख्त के लिए समय अनुकूल नहीं है. थोड़ा समय के लिए इसको स्थगित रखें. कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. अतीत से आया कोई व्यक्ति वर्तमान को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सतर्कता जरूरी है.

स्वास्थ्य: बाहरी खानपान से बचकर रहें. दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं.

आर्थिक स्थिति: किसी भी तरह का लेनदेन न करें. संपत्ति से संबंधित कोई भी कार्य अभी स्थगित कर दें.

रिश्ते: कुछ लोग जीवन में सबक की तरह आते हैं. उनकी बातों का ध्यान रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement