मेष
five of pentacles
आज का दिन आप के लिए वित्तीय फैसलों में भूलचूक से बचने और अपनों को सहयोग बनाए रखने पर जोर देने वाला है. आसपास का वातारण साधारण रहेगा. लापरवाही में कार्य न करें. व्यापारिक अनुबंध लंबित रह सकते हैं. करीबियों को योजनाएं बताने से बचेंगे. विविध प्रयासों में धैर्य से काम लें. लेनदेन में पहल करने से बचेंगे.
व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखें. भावनात्मक संदेशों में जल्दबाजी न दिखाएं. सहकारिता का नजरिया बनाए रखें. संबंधों में सुधार लाएं. महत्वपूर्ण मामले अपेक्षा से कमजोर बने रह सकते हैं. सहजता से आगे बढ़ेंगे. विविध वस्तुओं में रुचि रहेगी. योजनाएं सूझबूझ से आगे बढ़ाएं. स्थायित्व पर जोर रखें. दोस्तों से भेंट बढ़ाए रखें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी. खानपान का ध्यान रखें. शारीरिक संकेतों को नजर अंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक चुनौतियां बनी रह सकती हैं. बहकावे में आकर कोई कार्य न करें. चर्चा में सावधान रहें.
रिश्ते: घर वालों के साथ समय बिताएंगे. रहन सहन आकर्षक बनाए रखें. परिचितों की सहजता का ख्याल रखें.