मेहनत से परिणाम संवरेंगे. करियर व्यवसाय में तेजी रहेगी. चर्चा में स्पष्टता रखें. न्यायिक मामलों में सजग रहें. विभिन्न मामलों में सूझबूझ से आगे बढ़ें. समय पर कार्य करने का प्रयास रखें. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी. कार्य व्यापार में रुटीन संवारेंगे. लाभ का प्रतिशत संतुलित रहेगा. तार्किकता पर जोर दें. भावुकता से बचें. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. सेवा व्यवसाय में वृद्धि होगी. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनजान से सहज दूरी रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- कामकाजी मामलों में रुटीन बनाए रखे. पेशेवर संतुलित प्रदर्शन करेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. आज्ञा अनुपालन और अनुशासन बनाए रखेंगे. लापरवाही से बचेंगे. धूर्त से दूर रहें.
धन संपत्ति- पेशेवरता और प्रबंधन बढ़ाएंगे. लेनदेन में सावधान रहें. लोन व बैंकिंग के कार्यों में रुचि रह सकती है. नियम व अनुशासन पर जोर दें. वरिष्ठों व समकक्षों का साथ बना रहेगा.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक संबंधों में विनय विवेक व धैर्य से काम लें. वातावरण में सकारात्मकता बनाए रखें. मित्रों व समकक्षों का साथ सहयोग पाएंगे. अपनों की सलाह सुनेंगे. वार्ता के लिए समय निकालेंगे. बहस विवाद से बचेंगे. रिश्तों में संतुलन पर जोर देंगे. साथियों की सुनें.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. ध्यान प्राणायाम बढ़ाएंगे. अन्य के भरोसे में नहीं आएंगे. संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें.
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बढ़ाएं. स्वच्छता, स्वास्थ्य और श्रंगार पर ध्यान दें. ठगी में न आएं. उलझन से बचें.
शुभ अंक : 1, 7, 8 और 9
शुभ रंग : गेंहुंआ