scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 25 March 2026: कुंभ राशि वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, कार्य का तनाव परिजनों के ऊपर निकाल सकते हैं

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 25 March 2026: लोगों के भड़काने में आकर किसी करीबी पर आरोप प्रत्यारोप ना लगे. इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं. निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की इच्छा परिजनों की सहमति से पूरी हो सकती है. 

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:-Two of pentacles 

आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखें.  कार्यों को समय पर पूरा करें. व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें.  किसी महिला मित्र की सहायता से छोटे से व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण होने से निराश हो सकती है. इस समय परेशानियों से बाहर निकलने का प्रयास करें. कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते गुस्सा बढ़ सकता है. कार्य का तनाव परिजनों के ऊपर निकाल सकते हैं.  गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी से बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग ना करें.  बाहरी लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है. पुरानी गलती से सबक लेने का प्रयास करें.  लोगों के भड़काने में आकर किसी करीबी पर आरोप प्रत्यारोप ना लगे. इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं.  निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की इच्छा परिजनों की सहमति से पूरी हो सकती है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: चढ़ाई पर चढ़ते उतरते समय पैरों में मोच आ सकती है.  

आर्थिक स्थिति: नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर सकते हैं.  

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की तैयारी कर सकते हैं. बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement