scorecardresearch
 

आज 28 अप्रैल 2022 का कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): धनधान्य में होगी वृद्धि, मनोबल बढ़ेगा

Kumbh Rashifal 28 April 2022: श्रेष्ठ समय है. दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे. घर में मांगलिक आयोजन होंगे. शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. भव्यता बढ़ेगी. संस्कारों को बल मिलेगा. अपनों का आगमन आनंद बढ़ाएगा.

Advertisement
X
Kumbh Rashifal 28 April 2022
Kumbh Rashifal 28 April 2022

कुंभ- श्रेष्ठ समय है. दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे. घर में मांगलिक आयोजन होंगे. शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. भव्यता बढ़ेगी. संस्कारों को बल मिलेगा. अपनों का आगमन आनंद बढ़ाएगा. साख सम्मान में वृद्धि होगी. लोगों का भरोसा जीतेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुख समृद्धि बढ़ेगी. बैंकिंग कार्यां में रुचि लेंगे. भेंटवार्ता में बेहतर रहेंगे. आर्थिक के प्रयासों में गति आएगी. जिम्मेदारों से भेंट होगी.

धन लाभ -कुल कुटुम्ब से लाभ होगा. धनधान्य में वृद्धि होगी. संग्रह संरक्षण के अवसर बनेंगे. आर्थिक विषय सकारात्मक रहेंगे. करियर कारोबार बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप रहेंगे. चर्चा में शामिल होंगे. विभिन्न मामले बनेंगे. पारंपरिक व्यवसाय गति लेंगे.

प्रेम मैत्री-आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. वचन निभाएंगे. अपनों से भेंट मुलाकात होगी. प्रियजनों को सरप्राइज करेंगे. करीबियों संग सुखकर समय बीतेगा. मित्रों का समर्थन पाएंगे. मन के मामले सुलझेंगे.

स्वारथ्य मनोबल-साहस पराक्रम बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खानपान प्रभावी और आकर्षक रहेगा. मनोबल बढ़ेगा. उत्साह से कार्य करें. लक्ष्य पर फोकस रखें.

शुभ अंक : 1 और 5

शुभ रंग : स्वर्णिम

आज का उपाय : मंत्रों का जाप करें. भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करें. घर की संवार रखें. विनम्र रहें.

 

Advertisement
Advertisement