मेष- आर्थिक लाभ बढ़ा हुआ रहेगा. योजनाएं उम्मीद के अनुरूप आगे बढ़ेंगी. कार्य व्यापार में प्रभावी रहेंगे. चहुंओर सफलता के संकेत हैं. सकारात्मकता बनाए रखेंगे. समर्थन सहयोग पाएंगे. वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे. उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे.
वृष- पूरी तैयारी और कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा और प्रभाव बनाए रखेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. प्रबंधन में बेहतर रहेंगे. दीर्घकालीन योजनाओं में स्क्रियता आएगी. पेशेवर संबंध संवरेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. धर्म आस्था बढ़ेगी. चर्चा संवाद बेहतर रखेंगे.
मिथुन- अप्रत्याशित लाभ की संभावना है. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा. सभी पक्षों से सहयोग समर्थन मिलेगा. अवरोधो में कमी आएगी. भाग्य से श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. योजनाओं का लाभ उठाएंगे. आस्था भक्ति बढ़ाएंगे. संबंधियों से तालमेल रहेगा.
कर्क- रुटीन पर फोकस बढ़ाएं. घर से निकलने से पूर्व तैयारी जांच लें. भेंटवार्ता के लिए समय लेना न भूलें. स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है. लक्ष्य से समझौता नहीं करेंगे. संकेतों के प्रति सजग रहेंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार में सहज रहेंगे.
सिंह- बड़प्पन का भाव बना रहेगा. नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. साझीदार में प्रभावशाली रहेंगे. उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. धैर्य विश्वास से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता आएगी. कार्य व्यापार में बेहतर करेंगे. भूमि भवन के विषयों में गति आएगी.
कन्या- विपक्ष के प्रति कठोर बने रहेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. परिश्रम से श्रेष्ठ परिणाम पाएंगे. पेशेवर मामले गति लेंगे. वरिष्ठों और जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा. कला कौशल के प्रदर्शन में आगे रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. लेनदेन मेंं सावधानी बरतें. वार्ताएं सफल होंगी.
तुला- समकक्षों और हमउम्रजनों के साथ हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. बड़ों की सलाह बनाए रखें. व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. कार्यां में सक्रियता दिखाएंगे.
वृश्चिक- निजी विषयों में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे. भौतिक वस्तुओं में रुचि लेंगे. आत्म नियंत्रण और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. सुख सुविधाओं पर फोकस रखेंगे. करियर व्यापार सहज बना रहेगा. सक्रियता दिखाएंगे. वार्ता में स्पष्ट रहेंगे.
धनु- रक्त संबंधों को मजबूत बनाए रखेंगे. सहोदरों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे. सहकारिता और भाईचारे पर जोर रहेगा. संबंधों में सुधार आएगा. चहुंओर अनुकूल वातावरण रहेगा. परिजनों से सुख साझा करेंगे. पेशेवर यात्रा के अवसर बनंगे. बंधुजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी. श्रेष्ठ प्रस्ताव मिलेंगे.
मकर- घर में उत्सव का माहौल रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. भव्यता में वृद्धि होगी. खानपान और जीवन स्तर संवरेगा. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. धर्म संस्कार आस्था और परंपरा पर जोर रखेंगे. मेहमानों का आना रहेगा. लोकप्रियता और साख बढ़ेगी. अनुकूलन बढ़त पर रहेगा.
कुंभ- सक्रियता से जगह बनाए रखने वाला समय है. लाभ प्रभाव बने रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. स्मार्ट वर्क बनाए रखेंगे. संबंध बेहतर होंगे. कार्य व्यापार में सहजता रहेगी. योजनाएं गति लेंगी.