scorecardresearch
 
Advertisement
राशिफल

20 मई राशिफल: इन राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या कहते हैं आपके तारे

Mesh
  • 1/12

मेष- आज आप लाभ और प्रभाव बढ़ाने में सफल रहेंगे. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. आपके करियर-व्यापार को गति मिलेगी. पैतृक मामलों पर जोर देंगे. आपके करीबी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे. आपके संतुलित वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. आज आप क्षमता से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. 

Vrishabh
  • 2/12

वृषभ- धर्म आस्था विश्वास और भाग्य की प्रबलता से चहुंओर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. तेजी से कार्य बनेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. निजी प्रयासों में गति लाएंगे. करियर व्यापार अच्छा रहेगा. धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियां संभव हैं. मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे. कामकाज की गति बढ़ाएंगे. 

Mithun
  • 3/12

मिथुन- आज आपको अपने निर्णय में सजग रहने की जरूरत है. अपने नीति नियम में निरंतरता बनाए रखें. नियमों का पालन करें. आज कार्य-व्यापार मध्यम बना रहेगा. अनुभवियों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. संसाधनों पर जोर रहेगा. संकीर्णता से बचें और आलस्य त्यागें.

Advertisement
Kark
  • 4/12

कर्क- इस राशि के जातक आज लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. प्रबंधन बेहतर रहेगा. वार्ताओं में सहज रहेंगे. नेतृत्व क्षमता अच्छी रहेगी. साझीदारी की सोच रहेगी. दाम्पत्य जीवन में सुख-सौख्य रहेगा. करीबी सहायक होंगे. घर परिवार में शुभता रहेगी. सामंजस्य बढ़ेगा. 

Singh
  • 5/12

सिंह- आज के दिन आप सूझबूझ और कर्मठता से आगे बढ़ेंगे. नीति नियमों का ध्यान रखें. आपके कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी. तार्किकता और स्पष्टता से काम करेंगे. समय प्रबंधन का ध्यान रखेंगे. वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे. कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे. 

Kanya
  • 6/12

कन्या- आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ है. व्यक्तिगत मोर्चे पर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  प्रमुख कार्यां को गति देने में सफल रहेंगे. पेशेवरता बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे. आज के दिन आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. आपका कला-कौशल संवरेगा.

Tula
  • 7/12

तुला- आज के दिन आपको व्यक्तिगत विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है. निर्णय लेने में सहजता रखें. कारोबार में बेहतर रहेंगे. कार्य व्यापार को अधिकाधिक समय देंगे. प्रबंधन पर जोर बढ़ाएंगे. शांत बनाए रखेंगे. बड़ी सोच से आगे बढ़ें.

Vrishchik
  • 8/12

वृश्चिक- समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे. आपके संपर्क संवाद में वृद्धि होगी. व्यक्तिगत परिचय का लाभ मिलेगा. अनुकूल वातावरण बना रहेगा. लाभ बढ़त पर रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. सुखद सूचना मिल सकती है. बंधुजनों का साथ पाएंगे. उत्साह से भरे रहेंगे.

Dhanu
  • 9/12

धनु- सुख वैभव और श्रेष्ठता को बल देने वाला समय है. मनोवांछित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. स्वजनों से सुख सौख्य बांटेंगे. सभी का सम्मान रखेंगे. परंपराएं निभाएंगे. निजी कार्यां को गति देंगे. मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी. कुल कुटुम्ब से रिश्ते बेहतर होंगे. 

Advertisement
Makar
  • 10/12

मकर- आज के दिन आपकको कोई शुभ सूचना मिल सकती है. अपनों का भरोसा जीतेंगे. संस्कारों को बल देंगे. सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा. सकारात्मकता रखेंगे. जिम्मेदार रहेंगे. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. विनय विवेक से काम लेंगे. वाणी व्यहवार आकर्षक रहेगा.

Kumbh
  • 11/12

कुंभ- तैयारी और सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है. अपने खर्च और निवेश पर नियंत्रण रखें. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. सहयोग की भावना रखेंगे. आर्थिक मामलों में अनुशासन से चलेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे. रिश्तों को महत्व देंगे. 

Meen
  • 12/12

मीन- लाभ विस्तार और प्रभाव को बल देने वाला दिन है. आवश्यक कार्यां में तेजी दिखाएं. चहुंओर बेहतर परिणाम बनेंगे. भाग्य की मदद बनी रहेगी. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. चर्चा में सफल होंगे. विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी. प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे. 

Advertisement
Advertisement