शुक्र ग्रह 25 जून को वृष राशि में मार्गी होने जा रहा है. शुक्र की चाल बदलते ही 6 वक्री ग्रहों का योग भी खत्म हो जाएगा और कई राशि के जातकों को राहत मिलेगी. फिर शनि के बाद राहु-केतु, बुध और गुरु ही वक्री रहेंगे. शुक्र के मार्गी होते ही न सिर्फ कई लोगों की राशि में धन के योग बनेंगे, बल्कि काफी समय से परेशान चल रहे लोगों के जीवन में खुशहाली लौटेगी.