वहीं अयोध्या शोध संस्थान में निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. योगेंद्र प्रताप ने ओली के दावे को अपने शोध के जरिए खारिज किया है. योगेंद्र प्रताप के अनुसार, बाल्मीकि ने जो रामायण लिखी है उसमें जनकपुर से लेकर के श्रीलंका तक के स्थल का वर्णन है लेकिन जब हमने शोधकार्य किया तब उसमें कई आश्चर्यजनक तथ्य निकल कर सामने आए.