scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग

बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 1/13
30 को जून को बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इस तिथि को गुरु धनु राशि में प्रवेश करेंगे. वक्री गुरु के धनु राशि में आने से एक अशुभ योग भी बन रहा है. धनु राशि में गुरु के आते ही राहु का दृष्टि संबंध बनेगा. इस अशुभ योग का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को गुरु-राहु का यह योग ज्यादा प्रभावित करेगा.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 2/13
मेष- धनु राशि में वक्री गुरु और राहु का अशुभ योग मेष राशि वालों को लाभ देगा. नौकरी और व्यापार में सब ठीक रहेगा. आपकी मेनहत इस दौरान रंग ला सकती है. इस गोचर के बाद आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. परिवार के सदस्यों की सेहत ठीक रहेगी. नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है. प्रतिद्वंद्वियों के षड़यंत्र को विफल करेंगे.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 3/13
वृष- वक्री गुरु और राहु का अशुभ योग निश्चित रूप से आपको लाभ देगा. नौकरी और व्यापार में नया मोड़ आ सकता है. धनु राशि में गुरु की वक्री चाल से अनायास लाभ की स्थिति बन रही है. हालांकि कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं. आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला लें. सेविंग खत्म हो सकती है. सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा.
Advertisement
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 4/13
मिथुन- गुरु गोचर से मिथुन राशि वालों को लाभ मिलेगा. कामकाज में स्थिरता आ सकती है. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. करियर के मामले में तरक्की मिलने के योग हैं. नौकरी और व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनेगी. दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 5/13
कर्क- वक्री बृहस्पति की चाल और राहु के अशुभ योग से कर्क राशि वालों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा. लंबे वक्त से रुके कार्य पूरे होंगे. अंजान व्यक्तिन को कर्जा देने से नुकसान हो सकता है. भाग्य का ज्यादा साथ नहीं मिलेगा, लेकिन मेहनत के बल पर आप कामयाबी हासिल कर सकेंगे. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 6/13
सिंह- बृहस्पति के राशि परिवर्तन से बन रहा राहु का अशुभ योग सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद है. इस बीच कई योजनाएं सफल हो सकती हैं. बिजनेस या जॉब में नया टर्निंग प्वॉइंट आ सकता है. नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है. अनायास धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. पुराने रोग दिक्कत बढ़ा सकते हैं.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 7/13
कन्या- कन्या राशि वालों की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ हो सकता है. नया वाहन या मकान खरीदने के लिए भी यह अच्छा समय है. रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं. लाइफ पार्टनर का भी पूरा सहयोग मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. मानसिक तनाव दूर होगा. बृहस्पति के प्रभाव से आपके जीवन में शांति आएगी.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 8/13
तुला- नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल करने के लिए कड़ा प्रयास करना होगा. आर्थिक तंगी आपको परेशान कर सकती है. खर्चे बढ़ सकते हैं. कुछ मामलों में भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा. मन में चल रही योजनाओं के लिए भी यह सही समय नहीं है. इस दौरान बेहद सोच समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी. किसी करीबी दोस्त या साथ काम करने वाले की वजह से आपको नुकसान हो सकता है. घर के सदस्यों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 9/13
वृश्चिक- गुरु के धनु राशि में प्रवेश से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. खर्चे बढ़ेंगे. कर्ज लेन-देन और निवेश के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी वजह से मानसिक तनाव रहेगा. घर के सदस्यों की खराब सेहत के कारण धन खर्च होगा. दांपत्य जीवन में विवाद हो सकते हैं. संतान की सेहत को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं.
Advertisement
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 10/13
धनु- धनु राशि वालों के लिए यह गोचर काफी लाभदायक है. आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. सकारात्मक सोचे के साथ आगे बढ़ेंगे. ज्यादातर मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है. धन लाभ के भी योग हैं. संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. नौकरी और व्यापार के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 11/13
मकर- बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं है. दुश्मन आपकी दिक्कतें बढ़ा सकते हैं. सेहत के मामलों में समय ठीक नहीं है. खर्चे में तेजी से वृद्धि होगी. मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फायदा नहीं मिल पाएगा. घर में धन संकट का खतरा हो सकता है. कर्ज चुकाने में असमर्थ रहेंगे. नौकरी और व्यापार में भी दिक्कतें पैदा होंगी.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 12/13
कुंभ- बृहस्पति के इस गोचर का असर आपकी आय पर पड़ेगा. नई योजनाएं तो बनेंगी लेकिन उन पर काम नहीं हो पाने से आप परेशान हो सकते हैं. अनायास खर्चों में बढ़ोतरी होगी. रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं.  मांगलिक कार्य हो सकते हैं, लेकिन उनमें विवाद भी संभव है. संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे. दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है. लव मैरिज के मामलों में दिक्कत होगी.
बृहस्पति गोचर से बना गुरु-राहु का अशुभ योग, संभल जाएं 5 राशियों के लोग
  • 13/13
मीन- मीन राशि वालों के लिए भी यह गोचर ज्यादा सही नहीं है. आपको मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा. माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. प्रॉपर्टी के मामले में भी बहुत ज्यादा मनचाहा लाभ नहीं होगा. कहीं किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा. काम आधे-अधूरे लटके रहेंगे. नौकरी, व्यापार और पारिवारिक मामलों में ताल-मेल नहीं बैठा पाएंगे. सेहत को लेकर भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. पुराने विवादों में उलझनें बढ़ सकती हैं.
Advertisement
Advertisement