1 जुलाई को यानी आज देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है. इसे आषाढ़ी एकादशी, हरिशयनी और पद्मनाभा एकादशी नाम से भी जाना जाता है. इसे भगवान विष्णु का शयन काल माना जाता है. पुराणों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु चार मास के लिए क्षीरसागर में शयन करते हैं. इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं और अगले चार महीनों तक किसी भी मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है.