scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 1/13
साल का तीसरा चंद्रग्रहण 5 जुलाई को रविवार के दिन लगने जा रहा है. ये उपछाया चंद्रग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही इसका सूतक माना जाएगा. ये ग्रहण धनु राशि में लगेगा. उपछाया होने के बावजूद ये चंद्रग्रहण सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा. ज्योतिर्विद कमल नंदलाल से जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण की छाया किन राशि के लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है.
एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 2/13
मेष- ये ग्रहण आपके नवें भाव पर पड़ रहा है. चंद्रमा, केतु और बृहस्पति की युति है. इसका सीधा असर आपके भाग्य पर पड़ेगा. इसके अलावा इस ग्रहण से आपके रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं. जीवनसाथी से भी मतभेद हो सकता है.
एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 3/13
वृषभ- ये ग्रहण आपके आठवें भाव में पड़ रहा है. कुछ हद तक ये ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा. चोट-चपेट से बच कर रखें. इस ग्रहण की वजह से आपको धन का नुकसान हो सकता है. मानसिक तनाव में रहेंगे. मन को काबू में रखने की कोशिश करें.

Advertisement
एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 4/13
मिथुन- ये ग्रहण आपके सातवें भाव में पड़ेगा. इस साल ग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित राशियों में मिथुन ही रहा है. जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है और व्यापार में पार्टनरशिप भी बिगड़ सकती है. इस दौरान मानिसक तौर पर निर्बल महसूस करेंगे. खर्चों में बढ़ोतरी होगी.

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 5/13
कर्क- चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर कर्क राशि पर पड़ेगा. ये ग्रहण आपके छठे भाव में पड़ेगा. हालांकि ये ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा. आपके शत्रुओं का दमन होगा. रोगों से मुक्ति मिलेगी लेकिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. आपके निजी रिश्ते इस ग्रहण से प्रभावित हो सकते हैं.

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 6/13
सिंह- ये ग्रहण आपके पांचवें स्थान पर पड़ने वाला है. इसकी वजह से आपके संतान, प्रेम और शिक्षा के क्षेत्र प्रभावित होंगे. इस ग्रहण का कमाई पर भी बुरा असर पड़ेगा. संबंधों में भी दरार आ सकती है. सावधान रहें.

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 7/13
कन्या- ये ग्रहण आपके चौथे भाव में लगने जा रहा है. इसकी वजह से आपके कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं. मां की सेहत खराब हो सकती है. प्रॉपर्टी के क्षेत्र में भी नुकसान होगा. ये ग्रहण आपके लिए कई तरह की परेशानी लेकर आ रहा है.
एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 8/13
तुला- ये ग्रहण आपके तीसरे भाव में लगने जा रहा है. कुछ हद तक ये ग्रहण आपके लिए बहुत ज्यादा प्रभावशाली रहेगा. अपने आपको संभाल कर रखें वरना बेवजह की बदनामी हो सकती है.
एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 9/13
वृश्चिक- ये ग्रहण आपके दूसरे भाव में लगने जा रहा है जो कि धन का क्षेत्र है. इस ग्रहण से आपको बहुत ज्यादा धन की हानि होने वाली है. इसके अलावा कोई दुर्घटना भी हो सकती है. हर तरीके से सावधान रहने की जरूरत है.
Advertisement
एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 10/13
धनु- ये ग्रहण आपकी ही राशि में लगने जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि के लोगों पर पड़ेगा. अपनी सेहत और दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान दें.

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 11/13
मकर- ये ग्रहण आपके बारहवें भाव में लगने जा रहा है. ये ग्रहण आपके लिए बहुत शुभ रहेगा. खर्चे कम होंगे और कोई नुकसान नहीं होगा. आपके शत्रु कमजोर होंगे और आपको रोगों से भी मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें.

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 12/13
कुंभ- ये उपछाया चंद्र ग्रहण आपके ग्यारहवें भाव में लग रहा है. व्यापार में आपकी पार्टनरशिप प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा भाई-बहनों से भी आपके संबंध बिगड़ सकते हैं. बच्चों के सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

एक महीने के अंदर तीसरा ग्रहण, इन 4 राशि वालों को होगा नुकसान
  • 13/13
मीन- ये ग्रहण मीन राशि के दसवें भाव में लगने जा रहा है. पिता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा और आपके कार्यक्षेत्र पर भी इसका असर पड़ सकता है. घर का माहौल खराब हो सकता है. आपको बहुत सावधानी से आगे बढ़ना है. ये ग्रहण आपके लिए बहुत कष्टकारी रहने वाला है.

Advertisement
Advertisement