तुला
करियर के मामले में महीना काफी मेहनत वाला रहने वाला है. इसकी वजह है दशम भाव पर पड़ रही शनि की दृष्टि, जिसकी वजह से शनिदेव आप से काफी मेहनत करवाएंगे. यदि आप मेहनत करते हैं, तो इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा. आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे परिणाम मिलेंगे, विशेषकर महीने के उत्तरार्ध में, जब सूर्य का गोचर दशम भाव में होगा. अत्यधिक आत्मविश्वास और अहम् की प्रवृत्ति से बचना होगा, नहीं तो मान हानि हो सकती है. आपके सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे और इस दौरान आप कोई आवश्यक सलाह भी उनसे ले सकते हैं, जो आपके बहुत काम आएगी. यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा.