Weekly Rashifal April 2026: अप्रैल माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 6 अप्रैल 2026 से लेकर 12 अप्रैल 2026 तक रहेगा. इस सप्ताह मेष राशि में शुक्र होंगे. मिथुन राशि में बृहस्पति और सिंह राशि में केतु होगा. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे. कुंभ राशि में बुध और राहु हैं. जबकि मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल विराजमान हैं. आइए ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि अप्रैल का ये नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के खर्चे इस सप्ताह बढ़ेंगे. आप अपने बजट को ध्यान में रखकर के धन खर्च करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. हेल्थ के मामले में लापरवाही न करें. प्रोफेशन से संबंधित कोई भी रिस्की फैसला इस सप्ताह न लें.
वृष राशि
घर से दूर किसी अन्य राज्य में आपको जॉब के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए मेहनत और बढ़ानी होगी. व्यापार में बहुत ज्यादा निवेश बढ़ाने से इस सप्ताह बचेंगे तो आपके लिए उत्तम होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. इस सप्ताह आपके रुके हुए काम बनेंगे. इस सप्ताह व्यापार में लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे. हालांकि अनजान लोगों के साथ बड़ी डील करते समय सावधान रहें. वाद-विवाद या लोगों से उलझने से बचें.
कर्क राशि
यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को और स्ट्रॉन्ग बनाएगा. आपकी स्थिति और मजबूत होगी. घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे. अपने मन में नेगेटिव विचारों को हावी न होने दें. अपना हम हर काम बहुत सावधानी से करें. किसी काम में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले अपना हर काम सोच-समझकर ही करें. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं. स्वास्थ्य के मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. अपने खान-पान को बिगड़ने न दें. गैर जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचें. करियर के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. हालांकि खर्चों को बजट के बाहर न जाने दें. कीमती चीजों पर खर्च बढ़ सकता है. व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लेने का समय है. कन्या राशि वाले अपने मन में किसी भी तरह की नेगेटिविटी को जगह न दें. यह धैर्य से कार्य करने का समय होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों की नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. इस सप्ताह आपको मेहनत का फल मिलेगा. धन की स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों की स्थिति भी संवरेगी. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को संभलकर चलने की सलाह है. किसी भी काम में बहुत ज्यादा आतुरता दिखाने से बचें. धन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है. अगर आप अच्छी मेहनत करेंगे, तो अच्छा धन कमाने में कामयाब होंगे.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ के अवसर लेकर आ रहा है. आपके महत्वपूर्ण काम बनेंगे. जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें लाभ होगा. जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें धन कमाने के लिए और मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है. छात्रों के लिए समय अनुकूल है.
मकर राशि
मकर राशि वाले कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे. धन की स्थिति में सुधार होगा. अगर आप विनम्रता के साथ सोच समझकर निर्णय लेंगे तो आपके निर्णय लाभदायक होंगे. उधार लेन-देन से बचने की सलाह है. अपने खान-पान को बिगड़ने न दें. जैसा स्वास्थ्य है, उसके अनुकूल ही खान-पान रखने की आवश्यकता होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत को और बढ़ाना होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. सोच-समझकर बोलें. कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें. करियर में मेहनत बढ़ाएंगे तो अनुकूल रिजल्ट प्राप्त करेंगे. इमोशनल होकर फैसला करने से बचें. नशा करने वाले लोगों की संगति से दूर रहें.
मीन राशि
इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे. चाहे आप जॉब करते हैं या बिजनेस करते हैं, उन्नति होगी. आपको धन की प्राप्ति होगी. इस सप्ताह एक्टिव होकर काम करने का समय है. अगर प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो अभी रुकने की सलाह होगी.