जून माह का तीसरा सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 15 जून से लेकर 21 जून तक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने ग्रहों की चाल के आधार पर इस सप्ताह में राशियों का हाल बताया है. इस सप्ताह मेष राशि में मंगल, वृष में सूर्य-चंद्रमा, मिथुन में बुध और कर्क में दो ग्रह बृहस्पति-शुक्र बैठे हैं. इसके अलावा, सिंह राशि में केतु, कुंभ में राहु और मीन राशि में शनि देव विराजमान हैं. ज्योतिषविद का कहना है यह सप्ताह सभी राशियों को मिले-जुले परिणाम के संकेत दे रहा है.
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताने के अवसर बढ़ेंगे. सामाजिक आयोजनों और उत्सवों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी. करियर और कारोबार में लाभ के संकेत हैं तथा वरिष्ठों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा. नई उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी. आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी और रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. सप्ताह के अंत तक प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद घरेलू वातावरण लेकर आएगा. परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूरे करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी. यात्रा के योग बन सकते हैं. रचनात्मक कार्यों और नए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है. जीवनशैली में सुधार होगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. खर्च बढ़ सकते हैं और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. कानूनी या प्रशासनिक मामलों में लापरवाही न करें. धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं प्रभावी साबित होंगी और व्यावसायिक अवसरों का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा और महत्वपूर्ण अनुबंध या समझौते आगे बढ़ सकते हैं. मित्रों और परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. नई तकनीक और आधुनिक सोच से लाभ मिलने के योग हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह करियर और वित्तीय मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है. अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. पैतृक मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी. कला, कौशल और प्रतिभा के दम पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ लेकर आएगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. करियर में उन्नति के संकेत हैं और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार और मित्रों से किए गए वादे निभाने में सफल रहेंगे. महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य और सावधानी से काम लेना होगा. जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान दें. आर्थिक लेनदेन में नियंत्रण बनाए रखें. अपरिचित लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें. अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. संयम और समझदारी से चुनौतियों को संभाल पाएंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह साझेदारी और सहयोग के लिहाज से अच्छा रहेगा. व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. टीमवर्क और सामंजस्य से बड़े लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. व्यापारिक लाभ बढ़ सकता है और पेशेवर संबंध मजबूत होंगे. संतुलित व्यवहार और सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत और अनुशासन पर जोर देना होगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. बजट और निवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. उधार या जोखिम वाले आर्थिक फैसलों से बचें. अधिकारियों की सलाह पर ध्यान दें. निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होगी. जल्दबाजी के बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह आनंद और रचनात्मकता से भरा रहेगा. मित्रों और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. मनोरंजन और यात्रा के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पहल करने से लाभ होगा. कला और प्रतिभा से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह पारिवारिक मामलों पर अधिक ध्यान देना होगा. घर, वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है. निजी जीवन में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. बड़ों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें. विवेक और विनम्रता से लिए गए फैसले सकारात्मक परिणाम देंगे.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सप्ताह संपर्क और संवाद के लिहाज से शुभ रहेगा. व्यापार और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी. भाई-बहनों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में विशेषज्ञों की सलाह फायदेमंद रहेगी. आलस्य छोड़कर सक्रिय रहने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. सप्ताह के अंत तक कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं.