Powerful Vastu Remedies:अक्सर ऐसा होता है कि हम दिन-रात मेहनत करते हैं, फिर भी काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं. कभी सोचा है कि इसकी वजह आपके घर का माहौल या वहां की 'वाइब्स' भी हो सकती हैं? वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में ऊर्जा का सही तरीके से मौजूद होना बहुत जरूरी है. अगर चीजें अपनी जगह पर नहीं हैं या घर में कुछ कमियां हैं, तो ये छोटी-छोटी बातें आपकी तरक्की में रुकावट डालती हैं. अगर आपको भी लग रहा है कि घर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, तो घर में वास्तु के कुछ आसान से बदलाव करके देख सकते हैं.
मेन गेट पर गणेश जी
घर का मुख्य दरवाजा ही वह रास्ता है जहां से सुख-समृद्धि अंदर आती है. अगर आपको लगता है वहां कोई दिक्कत है, तो गणेश जी की प्रतिमा ऐसे लगाएं कि उनकी पीठ घर के बाहर की तरफ न हो. इससे घर में आने वाली रुकावटें खत्म होती हैं.
तुलसी का पौधा
घर के एंट्री गेट के पास तुलसी का पौधा जरूर रखें. यह घर की नेगेटिव एनर्जी को हटाकर पॉजिटिविटी लाता है. बस एक बात का ध्यान रखें कि तुलसी के पास सफाई रखें, वहां गलती से भी जूते-चप्पल न रखें.
कोनों की सफाई
हम अक्सर घर के कोनों में ध्यान नहीं देते. वास्तु के हिसाब से घर के कोनों में गंदगी या मकड़ी के जाले होने से लक्ष्मी जी का वास नहीं होता. कोशिश करें कि हर कोना और घर का बीच का हिस्सा हमेशा साफ रहे.
बीम के नीचे न बैठें
अगर आपके बेडरूम या सोफे के ऊपर बीम (पिलर) आ रहा है, तो वहां सोना या बैठना ठीक नहीं माना जाता. इससे बेचैनी बनी रहती है. अगर जगह बदलना मुमकिन न हो, तो बीम के नीचे दो बांसुरी लटका दें, इससे काफी राहत मिलती है.
लीकेज (सीलन) ठीक कराएं: घर में कहीं भी पानी टपक रहा हो या दीवारों में सीलन हो, तो उसे तुरंत ठीक कराएं. पानी को पैसे और बरकत से जोड़कर देखा जाता है, तो अगर पानी बर्बाद हो रहा है, तो समझो पैसे भी टिकेंगे नहीं.
कब्जों में दें तेल
अगर दरवाजे खोलते-बंद करते समय 'चीं-चीं' की आवाज करते हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें. यह घर में बिना वजह के कलेश या तनाव पैदा करता है. बस कब्जे में थोड़ा तेल डाल दें, आवाज बंद हो जाएगी तो मन भी शांत रहेगा.
छत और सीढ़ियां
सीढ़ियां हमारी प्रोग्रेस का प्रतीक हैं. इन्हें साफ-सुथरा रखें. साथ ही, छत पर कबाड़ या पुराने टूटे सामान का ढेर न लगाएं. छत को जितना साफ रखेंगे, जीवन में नई चीजें उतनी ही आसानी से आएंगी.